हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

मूसाः अमेलिकियों से युद्ध

हूर, हारून और मूसा अमालेकियों के विरुद्ध युद्ध करते हैं।
योगदानकर्ता स्वीट पब्लिशिंग
CC BY-SA
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगवाणिज्यिक उपयोग की अनुमति व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
निर्गमन 15:8<br/>रेगिस्तान में अमालेकियों का समूह रहा करता था। वे इस्रालियों का पीछा करके समूह के बूढे़ और कमजोर लोगों को जान से मारने लगे। – स्लाइड 1
2
मूसा ने एक नौजवान और हट्टे कट्ट अगुवे यहोशू से कहा कि वह कुछ शक्तिशाली योद्धाओं को चुने और अगले दिन अमालेकियों से जाकर युद्ध करे। – स्लाइड 2
3
अगले दिन वे रवाना हो गए। मूसा ने उनसे कहा कि वह परमेश्वर की लाठी को अपने हाथों में उठाए हुए एक पहाड़ी की चोटी पर खड़ा होगा। – स्लाइड 3
4
मूसा, हारून और हूर नामक एक नेता के साथ युद्ध में परमेश्वर से सहायता प्राप्त करने के लिए एक पहाड़ी की चोटी पर गया। – स्लाइड 4
5
मूसा ने अपने हाथ ऊपर कर लिए। – स्लाइड 5
6
जब मूसा के हाथ ऊपर थे, यहोशू और उसके लोग युद्ध जीतने लगे। – स्लाइड 6
7
लेकिन जब मूसा थक गया और उसने अपने हाथ नीचे कर लिए... – स्लाइड 7
8
शत्रु जीतने लगे....... – स्लाइड 8
9
जब मूसा थक गया, हारून और हूर ने उसे एक बड़े पत्थर पर बैठाया और उसके हाथों को ऊंचा रखने में उसकी सहायता की। उन्होंने पूरे दिन सूर्यास्त तक उनका साथ दिया। – स्लाइड 9
10
यहोशू और उसके लोग दिन भर विजयी होकर लड़ते रहे, क्योंकि मूसा के हाथ ऊंचे रहे। – स्लाइड 10
11
उस शाम लड़ाई आखिरकार जीत ली गई। – स्लाइड 11
12
परमेश्वर ने मूसा से एक पुस्तक पर कुछ लिखने के लिए कहा जिसे यहोशू और लोग पढ़ सकें और बाद में याद दिला सकें। 'मैं अमालेकियों को पूरी तरह से हरा दूँगा ताकि उनका अस्तित्व न रहे।' – स्लाइड 12
13
मूसा ने एक वेदी बनाई और उसका नाम रखा, 'यहोवा मेरा ध्वजा है'। तब उसने कहा, 'जैसे अमेलेकियों ने हम पर चढ़ाई की, वैसे ही यहोवा अब से उन से युद्ध करता रहेगा।' – स्लाइड 13
14
उनके शत्रुओं के पराजित होने के साथ, परमेश्वर अपने लोगों को सीनै पर्वत की तलहटी में ले गया जहाँ उन्होंने डेरा डाला। – स्लाइड 14
15
स्लाइड 15