हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

गतसमनी और पतरस का यीशु का इंकार करना

यहूदा यीशु को पकड़वाता है और पतरस यीशु का इंकार करता है।
योगदानकर्ता स्वीट पब्लिशिंग
CC BY-SA
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगवाणिज्यिक उपयोग की अनुमति व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
फसह मनाने के बाद यीश अपने चेलों को जैतून के पहाड़ पर ले गया। तब यीश ने उन से कहा तुम सब ठोकर खाओगे, क्योंकि लिखा है, कि मैं रखवाले को मारूंगा, और भेड़ तित्तर बित्तर हो जाएंगी। परन्तु मैं अपने जी उठने क बाद तुम से पहिले गलील को जाऊंगा। – स्लाइड 1
2
पतरस ने उस से कहा, यदि सब ठोकर खाएं तो खांए, पर मैं ठोकर नहीं खाऊंगा। – स्लाइड 2
3
यीशु ने उस से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि आज ही इसी रात को मुर्गे के दो बार बांग देने से पहिले, तू तीन बार मुझ से मुकर जाएगा। – स्लाइड 3
4
पर उस ने और भी जोर देकर कहा, यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े तौभी तेरा इन्कार कभी न करूंगा। इसी प्रकार और सभी ने भी कहा। – स्लाइड 4
5
वे जैतून के बाग में आए, जिसे गतसमनी के नाम से जाना जाता था। यीशु ने पतरस, याकूब और यूहन्ना को अपने साथ लिया और दूसरों से कहा, 'यहाँ बैठो, जब तक मैं जाकर प्रार्थना करता हूँ।' – स्लाइड 5
6
यीशु बहुत ही अधीर, और व्याकुल होने लगा। और उन से कहा मेरा मन बहुत उदास है, यहां तक कि मैं मरने पर हूँ, तुम यहां ठहरो, और जागते रहो। – स्लाइड 6
7
और वह थोड़ा आगे बढ़ा, और भूमि पर गिरकर प्रार्थना करने लगा, कि यदि हो सके तो यह घड़ी मुझ पर से टल जाए। और कहा, हे अब्बा, हे पिता तुझ से सब कुछ हो सकता है, इस कटोरे को मेरे पास से हटा ले तौभी जैसा मैं चाहता हूँ वैसा नहीं, पर जो तू चाहता है वही हो। – स्लाइड 7
8
यीशु ने वापस आकर और उन्हे सोते पाकर पतरस से कहा - है शमौन तू सो रहा है? क्या तू एक घड़ी भी न जाग सका? जागते और प्रार्थना करते रहो की तुम परीक्षा में न पड़ो। आत्मा तो तैयार है, पर शरीर दुर्बल है। और वह फिर चला गया, और वही बात कहकर प्रार्थना किया। चेले फिर से सो गए, क्योंकि उन की आंखे नींद से भरी थीं। – स्लाइड 8
9
फिर तीसरी बार आकर यीश ने उन से कहा, अब सोने का समय नहीं रहा, घड़ी आ पहुंची, देखो मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथ पकड़वाया जाता है। उठो, चलो देखो, मेरा पकड़वाने वाला निकट आ पहुंचा है। – स्लाइड 9
10
वह यह कह ही रहा था कि यहूदा जो बारहों में से था अपने साथ महायाजकों और शास्त्रियों और पुरनियों की ओर से एक बड़ी भीड़ तलवारें और लाठियां लिए हुए तुरन्त पहुंचा और उसके पकड़वानेवाले ने उन्हें यह बताया था, कि जिस को मैं चूमूं वही है तब उन्होंने यीशु पर हाथ डालकर उसे पकड़ लिया। – स्लाइड 10
11
उन में से पतरस ने तलवार खींच कर महायाजक के दास पर चलाई, और उसका कान उड़ा दिया। लेकिन यीशु ने उससे तलवार फेंकने को कहा। – स्लाइड 11
12
इस पर यीशु ने कहा अब बस करो और उसका कान छूकर उसे अच्छा किया। फिर वे उसे पकड़कर ले चले और महायाजक के घर में लाए और सारे चेले भाग गए पतरस और युहन्ना दूर ही दूर उसके पीछे पीछे चलते रहे। – स्लाइड 12
13
पतरस दूर ही दूर से उसके पीछ पीछे महायाजक के आंगन के भीतर तक गया, और प्यादों के साथ बैठ कर आग तापने लगा। – स्लाइड 13
14
महायाजक और सारी महासभा यीशु के मार डालने के लिये उसके विरोध में गवाह की खोज में थे, पर कोई नहीं मिला क्योंकि बहुतेरे उसके विरोध में झूठी गवाही दे रहे थे, पर उन की गवाही एकसी न थी। – स्लाइड 14
15
तब कितनों ने उठकर उस पर यह झूठी गवाही दी। कि हम ने इसे यह कहते सुना है कि मैं इस हाथ के बनाए हुए मन्दिर को ढ़ा दूंगा, और तीन दिन में दूसरा बनाऊंगा जो हाथ से न बना हो। – स्लाइड 15
16
तब महायाजक ने बीच में खड़े होकर यीशु से पूछा कि तू कोई उत्तर नहीं देता? ये लोग तेरे विरोध में क्या गवाही देते हैं? परन्तु वह मौन साधे रहा। – स्लाइड 16
17
महायाजक ने उस से फिर पूछा क्या तू परमेश्वर का पुत्र, मसीह है? यीशु ने कहा "हाँ मैं हूँ, और तुम मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्तिमान की दाहिनी और बैठे, और आकाश के बादलों पर आते देखोगे। – स्लाइड 17
18
तब महायाजक ने अपने वस्त्र फाड़कर कहा - "अब हमें गवाहों का और क्या प्रयोजन है? तुमने परमेश्वर की निंदा सुनी। वे चिल्लाने लगे - "इसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर चढ़ाओ। – स्लाइड 18
19
तब कोई तो यीशु पर थूकने और कोई उसका मुंह ढांपने और उसे घूसे मारने लगे, और उससे कहने लगा, कि भविष्यद्वाणी कर कि तुझे किसने मारा? और प्यादों ने उसे लेकर थप्पड़ मारे। पहरेदारों ने उसे ले जाकर पीटा। – स्लाइड 19
20
जब पतरस नीचे आंगन में था, तो महायाजक की लौंडियों में से एक वहां आई और पतरस को आग तापते देखकर उस पर टकटकी लगाकर देखा और कहने लगी, तू भी तो उस नासरी यीशु के साथ था। पतरस मुकर गया, और कहा कि मैं तो नहीं जानता और नही समझता कि तू क्या कह रही है? – स्लाइड 20
21
वह उसे देखकर उन से जो पास खड़े थे, फिर कहने लगी कि वह उन में से एक है। परन्त वह फिर मुकर गया और कहा मै इस मनुष्य को नहीं जानता। – स्लाइड 21
22
और थोड़ी देर बाद उन्होंने जो पास खड़े थे फिर पतरस से कहा - "निश्चय तू उन मे से एक है, क्योंकि तू गलीली भी है।" तब वह धिक्कारने लगा और शपथ खाने लगा, कि मै उस मनुष्य को, जिस की तुम चर्चा करते हो, नहीं जानता तब तुरन्त मुर्गे ने बांग दी। – स्लाइड 22
23
यीशु ने मुड़कर पतरस की ओर देखा। पतरस को वह बात जो यीशु ने उस से कही थी स्मरण आई, की मुर्गे के दो बार बांग देने से पहिले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा। – स्लाइड 23
24
पतरस बाहर जाकर फूट-फूटकर रोने लगा – स्लाइड 24
25
स्लाइड 25