हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

एस्तेर की कहानी: भाग 1- एस्तेर का रानी बनना

राजा क्षयर्ष एस्तेर को मादियों और फारसियों की रानी नियुक्त करता है।
योगदानकर्ता स्वीट पब्लिशिंग
1
अध्याय 1: राजा क्षर्यष संसार का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति था। उसने अपने राज्य के तीसरे वर्ष में सारे कुलीन व नामी लोगों और राजकुमारों को भोज के लिए आमंत्रित किया। भोज 180 दिनो तक चला। – Slide número 1
2
राजा क्षर्यष मादियों और फारसियों का राजा था उसका राज्य इथोपिया से लेकर भारत तक 127 प्रांतों में फैला हुआ था। उसके साम्राज्य में बहुत से यहूदी भी रहा करता थे। – Slide número 2
3
भोज के खत्म होने के बाद राजा ने सभी को अपने शूशन के महल में एक अन्य भोज के लिए आमंत्रित किया जो 7 दिनों तक चला। वहाँ के पर्दे नीले और सफेद सूत के थे और बैंजनी रंग के ड़ोरियों से चांदी के छल्लों मे लगे हुए थे। वहाँ की चौकिया सोने चांदी की थी और लाल, नीले और काले संगमरमर के बने हुए फर्श पर रखी हुई थी। – Slide número 3
4
सभी ने सोने के प्यालों से पीया। रानी वशती ने स्त्रियों के लिए महल के एक अलग भाग में जेवनार का आयोजन किया। – Slide número 4
5
7 दिनों के खत्म होनें पर राजा नशे में था उसने अपने सात सेवकों को रानी वशती को बुलाने के लिए भेजा ताकि वह अपने मित्रों को उसकी सुन्दरता दिखा सके। – Slide número 5
6
लेकिन उन्होंने आकर समाचार दिया कि रानी ने आने से मना कर दिया है। – Slide número 6
7
राजा झुंझला उठा। उसके पंडि़तों ने उसे सलाह देते हुए कहा, ‘रानी ने केवल तेरा ही नही परंतु सबका अपमान किया है। उसने अपने पति का निरादर करके एक  बुरा उदाहरण पेश किया है। रानी का पद और राज्य उससे ले लिया गया। – Slide número 7
8
एक कानून को बनाकर सारे साम्राज्य में पढ़ा गया कि सारे स्त्रियों को अवश्य ही अपने पति का आदर करना चाहिए और उनकी आज्ञा भी माननी चाहिए। – Slide número 8
9
अध्याय2: रानी वशती की जगह पर पटरानी बनने के लिए सारे प्रातों में खोज में सुंदर और जवान स्त्रियों की खोज कराई गई और उन्हें ढूंढ़कर राजा के सेवक हेगे के निरीक्षण में महल में लाया गया। – Slide número 9
10
राजा के महल में एक मोर्दकै नाम का यहूदी काम करता था। मोर्दकै की एक चचेरी बहिन थी उसक नाम एस्तेर था उसे मोर्दकै ने पाला था क्योंकि उसके माता-पिता मर चुके थे। एस्तेर एक जवान व सुदंर कन्या थी उसे भी रानी बनने के लिए चुना गया और 12 महीनों तक उसे सौंदर्य व शुद्धिकरण आदि के लिए महल में लाया गया। मोर्दकै ने उसे सलाह दी कि वह किसी को अपने यहूदी होने के बारे में न बताए। – Slide número 10
11
चुनी हुई युवतियों में से एस्तेर राजा को सबसे अच्छी लगी। उसने उसे वशती के स्थान पर पटरानी बना दिया। उसके सम्मान में एक भव्य भोज दिया गया। लेकिन  उसने किसी को अपने यहूदी होने के बारे में नहीं बताया। – Slide número 11
12
थोड़े ही समय के बाद जब मोर्दकै राजा के फाटक की पहरेदारी कर रहा था तो उसने दो सेवकों बिग्तान और तेरेश को राजा को मारने की योजना बनाते हुए सुना। मोर्दकै ने एस्तेर को तुरंत इसकी सूचना दे दी और उसने राजा को बता दिया। – Slide número 12
13
दोनों सेवकों को पकड़ लिया गया और उनके दोषी निकलने पर उन्हें पेड़ पर लटका कर मार दिया। उनके षड़यंत्र के बारे में, राजा के इतिहास की पुस्तक में लिख दिया गया और यह भी लिखा गया कि मोर्दकै ने उस योजना को बताया। – Slide número 13
14
अध्याय 3: राजा ने हामान को उसके बाद उसके सारे राज्य में दूसरा सबसे ताकतवर व्यक्ति नियुक्त कर दिया। जब हामान राजा के फाटक से प्रवेश करते तो सारे सेवक उसके सामने झुककर प्रणाम किया करते थे, लेकिन मोर्दकै उसके सामने झुका नहीं करता था। – Slide número 14
15
सेवकों ने उससे पूछा, तू हामान के सामने न झुककर राजा के आदेश का उल्लंघन क्यों करता है? वे जानते थे कि मोर्दकै एक यहूदी था लेकिन वे उससे पूछते रहे लेकिन मोर्दकै उनकी अनसुनी करता रहा, उन्होंने ये बात हामान को बता दी। – Slide número 15
16
हामान जल उठ कि एक यहूदी मोर्दकै उसकी भक्ति करने के लिए उसके सामने नही झुकता। – Slide número 16
17
हामान ने मोर्दकै और सारे यहूदियों को दंड़ देने के लिए एक युक्ति सोची। – Slide número 17
18
हामान राजा के पास गया और कहा, ‘देश में कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने नियमों को राजा की आज्ञाओ से बढ़कर मानते हैं। – Slide número 18
19
उन्हें नष्ट करने के लिए एक नियम अवश्य बनाया जाना चाहिए। मैं इस कार्य के लिए राजा के खजाने में चांदी के 10 तोड़े दूंगा। – Slide número 19
20
राजा ने अपनी अंगूठी उतारकर हामान को दे दी। और कहा अपना धन अपने पास रख और इन लोगों के साथ अपने मन के अनुसार बर्ताव कर। – Slide número 20
21
राजा के शास्त्रियों ने एक कानून लिखा कि 12वें महीने के 13वे दिन सारे यहूदियों पर हमला करके उन्हें मार ड़ाला जाए और उनकी संपत्ति को लूट लिया जाए। कानून पर राजा की अंगूठी की मोहर लगा दी गई। मादियों और फारसियों के कानून को बदला नहीं जा सकता था। इस कानून की घोषणा सारे साम्राज्य मे कर दी गई। – Slide número 21
22
Slide número 22