हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

योकेबेद - मूसा की बहादुर माँ

एक राजकुमारी को योकेबेद का बच्चा मिलता है और उसका नाम मूसा रखती है।
योगदानकर्ता लैम्बसांग्स
CC BY-NC
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
जब फिरौन ने देखा कि उसके नौकर, इब्री लोग कितने शक्तिशाली हो गए हैं, इससे पहले की वे अधिक शक्तिशाली हो उसने उनके सभी लड़को को मार डालने का नियम बनाया। – स्लाइड 1
2
उसने अपने सैनिकों को इब्री परिवारों के सभी बेटों को खोजने के लिए भेजा। जब सैनिक उनके बच्चों को लेने आये तो परिवार दुखी थे। – स्लाइड 2
3
योकेबेद को अपने नवजात शिशु से बहुत प्यार था। उसने प्रार्थना की कि परमेश्‍वर उसके बच्चे को सुरक्षित रखें, ताकि वह बड़ा होकर परमेश्‍वर का सेवक बन सके। वह जानती थी कि परमेश्‍वर उसकी प्रार्थना सुनेंगे। – स्लाइड 3
4
योकेबेद ने अपने बच्चे को सैनिकों से छुपाया। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ा होता गया उसे छिपाना कठिन होता गया। वह जोर-जोर से रोने लगा और जल्द ही सैनिक उसकी आवाज सुन लेंगे। – स्लाइड 4
5
'मैं उसे नदी में तैराने के लिए सरकंडों की एक टोकरी बनाऊंगी,' उसने कहा। 'परमेश्‍वर कृपया उसे सुरक्षित रखें,' उसने प्रार्थना की। उसने बच्चे की बहन मरियम को उस पर नजर रखने के लिए भेजा। – स्लाइड 5
6
फिरौन की बेटी और उसके सेवकों ने उस इब्री बच्चे को पाया और उस पर तरस खाया, क्योंकि वह भूखा था और रो रहा था। 'क्या मैं उसे पिलाने के लिए एक इब्री मां लाऊं?' मरियम ने पूछा। – स्लाइड 6
7
'हां, मैं उसे बच्चे की देखभाल के लिए पैसे दूंगी और मैं उसे मूसा कहूंगी,' राजकुमारी ने कहा। इस प्रकार मूसा की बहादुर माँ ने अपने बच्चे की देखभाल की। वह हमेशा उसे सुरक्षित रखने के लिए परमेश्वर को धन्यवाद देती थी। – स्लाइड 7
8
स्लाइड 8