हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

दाऊद अपनी भेड़ों की देखभाल करता है

दाऊद अपने भेड़ों को सिंहों और भालुओं से बचाता है।
योगदानकर्ता लैम्बसांग्स
CC BY-NC
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
दाऊद एक चरवाहे का सबसे छोटा पुत्र था। उन्होंने कम उम्र से ही भेड़ों की देखभाल करना सीख लिया था। वह उनकी देखभाल करता था और उन्हें नुकसान से बचाता था। – स्लाइड 1
2
दाऊद अपने पिता की भेड़ों की देखभाल करता था। भेड हरी घास खाना और ताजा पानी पीना पसंद करती थी और जब दाऊद उन्हें बुलाता था तो वे उसके पीछे हो लेती थी। – स्लाइड 2
3
वह अपनी भेड़ों को देखने के लए एक छायादार पेड़ के नीचे बैठ गया। वह परमेश्वर से प्रार्थना करना और गाना पसंद करता था और वह परमेश्वर से पूरे दिल से प्यार करता था। परमेश्वर दाऊद के साथ था। – स्लाइड 3
4
दाऊद हर एक भेड़ को नाम से जानता था। रात में वह अपनी भेड़ों के सोने के लिए एक सुरक्षित जगह ढूंढ लेता था। दाऊद ने गिनकर निश्चित किया कि उसके पास सारी भेड़े है। – स्लाइड 4
5
कभी-कभी उसे खोई हुई भेड़ ढूंढ़नी पड़ती थी या बीमार मेमना ढोना पड़ता था। दाऊद एक अच्छा चरवाहा था। वह अपनी भेड़ों से प्यार करता था और वे उससे प्यार करती थी। – स्लाइड 5
6
वह जंगली जानवरों से सावधान रहता था जो उसकी भेड़ों को चोट पहुँचा सकते थे। दाऊद ने प्रार्थना की और परमेश्वर से अपने बहुमूल्य मेमनों को सुरक्षित रखने के लिए कहा। – स्लाइड 6
7
जब वह अपनी भेड़ों को देखता था, तब दाऊद अपके गोफन में पत्थर रखता क्योकि पत्थर बहुत दूर चला जाता था और यह मजेदार था। वह अपने गोफन का इस्तेमाल जंगली जानवरों को डराने के लिए करता था। – स्लाइड 7
8
दाऊद भेड़ों की रक्षा करते हुए वीणा बजाता और परमेश्वर के स्तुति के गीत गाता था। दाऊद के कई गीत बाइबल में पाए जाते हैं और उन्हें भजन संहिता कहा जाता हैं – स्लाइड 8
9
स्लाइड 9