हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु ने एक मनुष्य जिसमे अशुद्ध आत्मा थी चंगा किया l

यीशु एक जंगली दुष्टात्मा से ग्रस्त व्यक्ति को छुड़ाता है।
योगदानकर्ता योमिनिस्ट्री
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
यीशु मसीह ने अपने शिष्यों के साथ नाव से गलील सागर के पार गेरासेनियों के क्षेत्र में यात्रा की। उस समय इस क्षेत्र का अधिकांश भाग अन्यजातियों (रोमन, यूनानी और सीरियाई) द्वारा बसा हुआ था। – स्लाइड 1
2
और जब यीशु मसीह नाव पर से उतरा तो तुरन्त एक मनुष्य जिस में अशुद्ध आत्मा थी कब्रों से निकल कर उसे मिला। वह कब्रों में रहा करता था और वह इतना शक्तिशाली था कि जिसने भी उसे रोकना चाहा उसके बेडिय़ों के टुकड़े टुकड़े कर दिए l वह लगातार रात-दिन चिल्लाता और अपने आप को पत्थरों से घायल करता था। – स्लाइड 2
3
वह यीशु मसीह को दूर ही से देखकर दौड़ा, और उसे प्रणाम किया और ऊंचे शब्द से चिल्लाकर कहा; हे यीशु मसीह परमप्रधान परमेश्वर के पुत्र, मुझे तुझ से क्या काम? मैं तुझे परमेश्वर की शपथ देता हूं, कि मुझे पीड़ा न दे। यीशु मसीह इस मनुष्य से जिस में अशुद्ध आत्मा थी नहीं डरता था। – स्लाइड 3
4
यीशु मसीह ने उससे पूछा; 'तेरा नाम क्या है?' और उसने उससे कहा, 'मेरा नाम सेना है; क्योंकि हम बहुत हैं।’ इस मनुष्य के भीतर के दुष्टात्माएं यीशु मसीह को जानती थीं कि वह उसे ढूँढ़ने और बचाने आया हैl वे यीशु मसीह की शक्ति से डरते थे और वह क्या करेगा। – स्लाइड 4
5
पास के पहाड़ पर सूअरों का एक बड़ा झुंड चर रहा था। सो, दुष्टात्माओं ने यीशु मसीह से बिनती की, कि हमें सूअरों में भेज, कि हम उन में प्रवेश करें। यीशु मसीह ने उन्हें जाने की अनुमति दी। – स्लाइड 5
6
अशुद्ध आत्मा निकलकर सूअरों के भीतर पैठ गई और झुण्ड, जो कोई दो हजार का था, कड़ाडे पर से झपटकर झील में जा पड़ा, और डूब मरा। वह मनुष्य जिसमे अशुद्ध आत्मा थी भयानक दुष्टात्मा से मुक्त हो गया था। – स्लाइड 6
7
और उन के चरवाहों ने भागकर नगर और गांवों में समाचार सुनाया। भीड़ यीशु मसीह और दुष्टात्मा ग्रस्त व्यक्ति को देखने उमड़ पड़ीl यीशु मसीह की शक्ति से दुष्टात्मा से ग्रसित मनुष्य पूरी तरह से चंगा हो गया था। – स्लाइड 7
8
भीड़ उस दुष्टात्मा ग्रस्त व्यक्ति को कपडे पहने और सचेत बैठे देखकर डर गई और वे यीशु मसीह से कहने लगे कि वहां से चले जाए क्योंकि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था – स्लाइड 8
9
यीशु मसीह दुष्टात्मा से ग्रसित मनुष्य को ढूंढ़ने और उसे बचाने आया था। उसने अपना काम पूरा किया और उनके अनुरोध के अनुसार जाने लगे। तो वह जिस में पहिले दुष्टात्माएं थीं, उस से बिनती करने लगा, कि मुझे अपने साथ रहने दे। – स्लाइड 9
10
परन्तु यीशु मसीह ने उस से कहा, अपने घर जाकर अपने लोगों को बता, कि तुझ पर दया करके प्रभु ने तेरे लिये कैसे बड़े काम किए हैं। – स्लाइड 10
11
वह आदमी दिकापोलिस में अपने शहर गया और उसने जवान और बूढ़े सब को बताया कि यीशु मसीह ने उसके लिए क्या किया था। वह अपने परमेश्वर के लिए एक गवाह था और हर कोई चकित था क्योंकि उन्हें याद था कि वह पहले कैसा था। – स्लाइड 11
12
स्लाइड 12