हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

लाजर मर जाता है

लाजर मर रहा है लेकिन यीशु उसे देखने जाने में देर करता है।
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
मरियम और उस की बहिन मारथा के गांव बैतनिय्याह का लाजर नाम एक मनुष्य बीमार था। – स्लाइड 1
2
(यह वही मरियम थी जिस ने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पांवों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाजर बीमार था।) – स्लाइड 2
3
सो उस की बहिनों ने उसे कहला भेजा, कि ‘हे प्रभु, देख, जिस से तू प्रीति रखता है, वह बीमार है।’
यह सुनकर यीशु ने कहा, ‘यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परन्तु परमेश्वर की महिमा के लिये है, कि उसके द्वारा परमेश्वर के पुत्र की महिमा हो।’ – स्लाइड 3
4
(और यीशु मारथा और उस की बहन और लाजर से प्रेम रखता था।) सो जब उस ने सुना, कि वह बीमार है, तो जिस स्थान पर वह था, वहां दो दिन और ठहर गया। – स्लाइड 4
5
फिर इस के बाद उस ने चेलों से कहा, कि ‘आओ, हम फिर यहूदिया को चलें।’
चेलों ने उस से कहा, ‘हे रब्बी, अभी तो यहूदी तुझे पत्थरवाह करना चाहते थे, और क्या तू फिर भी वहीं जाता है?’
यीशु ने उत्तर दिया, ‘क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते यदि कोई दिन को चले, तो ठोकर नहीं खाता है, क्योंकि इस जगत का उजाला देखता है।
परन्तु यदि कोई रात को चले, तो ठोकर खाता है, क्योंकि उस में प्रकाश नहीं।’ – स्लाइड 5
6
उस ने ये बातें कहीं, और इस के बाद उन से कहने लगा, ‘कि हमारा मित्र लाजर सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूं।’
तब चेलों ने उस से कहा, ‘हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो बच जाएगा।’
(यीशु ने तो उस की मृत्यु के विषय में कहा था: परन्तु वे समझे कि उस ने नींद से सो जाने के विषय में कहा।)
तब यीशु ने उन से साफ कह दिया, कि ‘लाजर मर गया है। और मैं तुम्हारे कारण आनन्दित हूं कि मैं वहां न था जिस से तुम विश्वास करो, परन्तु अब आओ, हम उसके पास चलें।’ – स्लाइड 6
7
तब थोमा ने (जो दिदुमुस कहलाता है), अपने साथ के चेलों से कहा, ‘आओ, हम भी उसके साथ मरने को चलें।’ – स्लाइड 7
8
सो यीशु को आकर यह मालूम हुआ कि उसे कब्र में रखे चार दिन हो चुके हैं। – स्लाइड 8
9
(बैतनिय्याह यरूशलेम के समीप कोई दो मील की दूरी पर था। और बहुत से यहूदी मारथा और मरियम के पास उन के भाई के विषय में शान्ति देने के लिये आए थे।) – स्लाइड 9
10
सो मारथा यीशु के आने का समचार सुनकर उस से भेंट करने को गई, परन्तु मरियम घर में बैठी रही। – स्लाइड 10
11
मारथा ने यीशु से कहा, हे प्रभु, ‘यदि तू यहां होता, तो मेरा भाई कदापि न मरता। और अब भी मैं जानती हूं, कि जो कुछ तू परमेश्वर से मांगेगा, परमेश्वर तुझे देगा।’
यीशु ने उस से कहा, ‘तेरा भाई जी उठेगा।’ – स्लाइड 11
12
स्लाइड 12