हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु राजकर्मचारी के पुत्र को चंगा करता हैं

यीशु काना में एक राजकर्मचारी के पुत्र के चंगा हो जाने के लिए बोलता है।
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
फिर उन दो दिनों के बाद वह वहां से कूच करके गलील को गया।<br/>क्योंकि यीशु ने आप ही साक्षी दी, कि भविष्यद्वक्ता अपने देश में आदर नहीं पाता।<br/>जब वह गलील में आया, तो गलीली आनन्द के साथ उस से मिले; क्योंकि जितने काम उस ने यरूशलेम में पर्व के समय किए थे, उन्होंने उन सब को देखा था, क्योंकि वे भी पर्व में गए थे॥ – स्लाइड 1
2
तब वह फिर गलील के काना में आया ... – स्लाइड 2
3
... जहां उस ने पानी को दाख रस बनाया था: – स्लाइड 3
4
और वहाँ राजा का एक कर्मचारी था जिस का पुत्र कफरनहूम में बीमार था। – स्लाइड 4
5
वह यह सुनकर कि यीशु यहूदिया से गलील में आ गया है, उसके पास गया और उस से बिनती करने लगा कि चलकर मेरे पुत्र को चंगा कर दे: क्योंकि वह मरने पर था। – स्लाइड 5
6
यीशु ने उस से कहा, जब तक तुम चिन्ह और अद्भुत काम न देखोगे तब तक कदापि विश्वास न करोगे। – स्लाइड 6
7
राजा के कर्मचारी ने उस से कहा; हे प्रभु, मेरे बालक की मृत्यु होने से पहिले चल।<br/>यीशु ने उस से कहा, जा, तेरा पुत्र जीवित है: – स्लाइड 7
8
उस मनुष्य ने यीशु की कही हुई बात की प्रतीति की, और चला गया।<br/>वह मार्ग में जा रहा था, कि उसके दास उस से आ मिले और कहने लगे कि तेरा लड़का जीवित है। – स्लाइड 8
9
उस ने उन से पूछा कि किस घड़ी वह अच्छा होने लगा उन्होंने उस से कहा, कल सातवें घण्टे में उसका ज्वर उतर गया। – स्लाइड 9
10
तब पिता जान गया, कि यह उसी घड़ी हुआ जिस घड़ी यीशु ने उस से कहा, तेरा पुत्र जीवित है, और उस ने और उसके सारे घराने ने विश्वास किया। – स्लाइड 10
11
यह दूसरा आश्चर्यकर्म था, जो यीशु ने यहूदिया से गलील में आकर दिखाया॥ – स्लाइड 11
12
स्लाइड 12