हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु मसीह के चरणों का अभिषेक किया गया l

एक पापिन स्त्री यीशु मसीह के चरणों को अभिषेक करती हैl
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
अब फरीसियों में से एक ने यीशु मसीह से बिनती की, कि मेरे साथ भोजन कर; सो वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठा। – स्लाइड 1
2
उस नगर की एक पापिन स्त्री यह जानकर कि वह फरीसी के घर में भोजन करने बैठा है, संगमरमर के पात्र में इत्र लाई। – स्लाइड 2
3
और उसके पांवों के पास, पीछे खड़ी होकर, रोती हुई, उसके पांवों को आंसुओं से भिगाने लगी l – स्लाइड 3
4
और अपने सिर के बालों से पोंछने लगी, और उसके पांव बारबार चूमकर उन पर इत्र मलने लगी l – स्लाइड 4
5
यह देखकर, वह फरीसी जिस ने उसे बुलाया था, अपने मन में सोचने लगा, यदि यह भविष्यद्वक्ता होता तो जान लेता, कि यह जो उसे छू रही है, वह कौन और कैसी स्त्री है? क्योंकि वह तो पापिन है। <br/>यह सुन यीशु मसीह ने उसके उत्तर में कहा; कि हे शमौन मुझे तुझ से कुछ कहना है वह बोला, ‘हे गुरू, कह’। – स्लाइड 5
6
किसी महाजन के दो देनदार थे, एक पांच सौ, और दूसरा पचास दीनार देनदार थे l जब वे भुगतान नहीं कर सके, तो उस ने दोनो को क्षमा कर दिया: सो उन में से कौन उस से अधिक प्रेम रखेगा ?’ – स्लाइड 6
7
शमौन ने उत्तर दिया, मेरी समझ में वह, जिस का उस ने अधिक क्षमा किया। उस ने उस से कहा, ‘तू ने ठीक विचार किया है।’ – स्लाइड 7
8
शमौन से कहा, ‘क्या तू इस स्त्री को देखता है? मैं तेरे घर में आया परन्तु तू ने मेरे पांव धोने के लिये पानी न दिया, पर इस ने मेरे पांव आंसुओं से भिगाए, और अपने बालों से पोंछा।’ – स्लाइड 8
9
तू ने मुझे चूमा न दिया, पर जब से मैं आया हूं तब से इस ने मेरे पांवों का चूमना न छोड़ा l तू ने मेरे सिर पर तेल नहीं मला; पर इस ने मेरे पांवों पर इत्र मला है। – स्लाइड 9
10
इसलिये मैं तुझ से कहता हूं; कि इस के पाप जो बहुत थे, क्षमा हुए, क्योंकि इस ने बहुत प्रेम किया; पर जिस का थोड़ा क्षमा हुआ है, वह थोड़ा प्रेम करता है। – स्लाइड 10
11
तब जो लोग उसके साथ भोजन करने बैठे थे, वे अपने अपने मन में सोचने लगे, ‘यह कौन है जो पापों को भी क्षमा करता है?’ – स्लाइड 11
12
यीशु मसीह ने उस स्त्री से कहा, ‘तेरे विश्वास ने तुझे बचा लिया है, कुशल से चली जा l’ – स्लाइड 12
13
स्लाइड 13