हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु ने झोले का मारा हुआ मनुष्य को चंगा किया।

यीशु, एक लकवाग्रस्त आदमी और पाप क्षमा।
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
एक दिन यीशु उपदेश दे रहा था, और फरीसी और व्यवस्थापक वहां बैठे हुए थे, जो गलील और यहूदिया के हर एक गांव से, और यरूशलेम से आए थे; और चंगा करने के लिये प्रभु की सामर्थ उसके साथ थी। – स्लाइड 1
2
बहुत से लोग यीशु को सुनना चाहते थे, और एक बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। – स्लाइड 2
3
और कई लोग एक मनुष्य को जो झोले का मारा हुआ था, खाट पर लाए, और वे उसे भीतर ले जाने और यीशु के साम्हने रखने का उपाय ढूंढ़ रहे थे। – स्लाइड 3
4
और जब भीड़ के कारण उसे भीतर न ले जा सके तो उन्होंने कोठे पर चढ़ कर और खप्रैल हटाकर.. – स्लाइड 4
5
...उसे खाट समेत बीच में ... – स्लाइड 5
6
… यीशु के साम्हने उतरा दिया। – स्लाइड 6
7
उस ने उन का विश्वास देखकर उस से कहा; ‘हे मनुष्य, तेरे पाप क्षमा हुए।’ – स्लाइड 7
8
तब शास्त्री और फरीसी विवाद करने लगे, कि यह कौन है, जो परमेश्वर की निन्दा करता है? परमेश्वर का छोड़ कौन पापों की क्षमा कर सकता है? – स्लाइड 8
9
यीशु ने उन के मन की बातें जानकर, उन से कहा कि तुम अपने मनों में क्या विवाद कर रहे हो? सहज क्या है? क्या यह कहना, कि तेरे पाप क्षमा हुए, या यह कहना कि उठ, और चल फिर?" – स्लाइड 9
10
‘परन्तु इसलिये कि तुम जानो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का भी अधिकार है’ - उस ने उस झोले के मारे हुए से कहा- – स्लाइड 10
11
, ‘मैं तुझ से कहता हूं, उठ और अपनी खाट उठाकर अपने घर चला जा।’ – स्लाइड 11
12
वह तुरन्त उन के साम्हने उठा, और जिस पर वह पड़ा था उसे उठाकर, परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ अपने घर चला गया। – स्लाइड 12
13
तब सब चकित हुए और परमेश्वर की बड़ाई करने लगे, – स्लाइड 13
14
और बहुत डरकर कहने लगे, कि आज हम ने अनोखी बातें देखी हैं।’ – स्लाइड 14
15
स्लाइड 15