हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

चार हज़ार लोगों को भोजन खिलाना

यीशु बड़ी भीड़ को सात रोटियों से भोजन खिलाता है।
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
यीशु एक जगह पर था जिसे दिकापुलिस के नाम से जाना जाता था, जहाँ बहुत से लोग रहते थे जो यहूदी नहीं थे। यीशु को सुनने के लिए जो बड़ी भीड़ आई थी, उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। – स्लाइड 1
2
तो यीशु ने अपने चेलों को पास बुलाकर उन से कहा, ‘मुझे इस भीड़ पर तरस आता है, क्योंकि यह तीन दिन से बराबर मेरे साथ हैं, और उन के पास कुछ भी खाने को नहीं है।<br/>यदि मैं उन्हें भूखा घर भेज दूं, तो मार्ग में थक कर रह जाएंगे, क्योंकि इन में से कोई कोई दूर से आए हैं।’ – स्लाइड 2
3
उसके चेलों ने उस को उत्तर दिया, कि ‘यहां जंगल में इतनी रोटी कोई कहां से लाए कि ये तृप्त हों?’ – स्लाइड 3
4
उस ने उन से पूछा, ‘तुम्हारे पास कितनी रोटियां हैं?’ उन्होंने कहा, ‘सात।’ – स्लाइड 4
5
तब उस ने लोगों को जमीन पर बैठने की आज्ञा दी, – स्लाइड 5
6
और वे सात रोटियां लीं, और धन्यवाद करके तोड़ीं, और अपने चेलों को देता गया कि उन के आगे रखें, – स्लाइड 6
7
और उन्होंने लोगों के आगे परोस दिया। – स्लाइड 7
8
उन के पास थोड़ी सी छोटी मछिलयां भी थीं। और उसने धन्यवाद करके उन्हें भी लोगों के आगे रखने की आज्ञा दी। – स्लाइड 8
9
सो वे खाकर तृप्त हो गए और शेष टृकड़ों के सात टोकरे भरकर उठाए। – स्लाइड 9
10
और लोग चार हजार के लगभग थे, और उस ने उन को विदा किया। – स्लाइड 10
11
और वह तुरन्त अपने चेलों के साथ नाव पर चढ़कर दलमनूता देश को चला गया॥ – स्लाइड 11
12
स्लाइड 12