हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

शाही विवाह का दृष्टांत

राजा, शाही शादी और आमंत्रित अतिथि।
योगदानकर्ता अरब्स फॉर क्राइस्ट
CC BY-SA
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगवाणिज्यिक उपयोग की अनुमति व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
लोगों को समझाने के लिए कि स्वर्ग का राज्य किस प्रकार है, यीशु ने उनसे शाही विवाह के बारे में एक दृष्टांत कहा। – स्लाइड 1
2
एक राजा ने अपने पुत्र के विवाह के लिए भोज का आयोजन किया। – स्लाइड 2
3
इसके बाद उसने अपने सेवकों को विवाह भोज का आमंत्रण देने के लिए मेहमानों के पास भेजा। – स्लाइड 3
4
लेकिन उन्होने आने से मना करदिया। – स्लाइड 4
5
राजा ने और सेवकों को भेजा और कहा,जाओ और ‘‘मेहमानों से कहो कि मैने अपनी दावत तैयार कर ली है। मेरे बैल और मोटे-ताजे बछड़े वध किए जा चुके हैं, सब कुछ तैयार है। विवाह भोज में आ जाओ।’’ – स्लाइड 5
6
परंतु जिन लोगों को आमंत्रित किया गया था उनमें से किसी ने भी ध्यान नही दिया। एक अपने खेत में चला गया। – स्लाइड 6
7
दूसरा अपना व्यापार करने चला गया। – स्लाइड 7
8
अन्य लोगों ने राजा के सेवकों को मना कर दिया उनका अनादर किया और कुछ को मार ड़ाला। – स्लाइड 8
9
जब राजा ने यह सब सुना तो वह अत्यंत क्रोधित हो गया। – स्लाइड 9
10
उसने अपनी सेना भेजकर उन हत्यारों को मरवा दिया और उनके नगरों मे आग लगवा दी। – स्लाइड 10
11
इसके बाद राजा ने अपने सेवको से कहा, विवाह का भोज तैयार है, परंतु जो लोग आमंत्रित किए गये थे वह अयोग्य ठहरे हैं। इसलिए जाओ और जाकर मार्गों में जो कोई मिले उसे भोज में आमंत्रित करो। – स्लाइड 11
12
इसलिए सेवक मार्गों में गये और सभी लोगों को चाहे भले या बुरे सभी को एकत्रित किया। – स्लाइड 12
13
शादी का हॉल मेहमानों से खचाखच भरा हुआ था। राजा ने देखा कि उसके एक मेहमान ने शादी के कपड़े नहीं पहने हैं। उसने पूछा, "तुम शादी के कपड़ों के बिना यहाँ कैसे आ गए, दोस्त?" – स्लाइड 13
14
वह मनुष्य उत्तर न दे सका। राजा ने अपने सेवकों से कहा, इसके हाथ और पैर बांधकर इसे बाहर अंधकार में फेंक दो जहाँ केवल रोना और दांतो का पीसना है। – स्लाइड 14
15
यीशु ने यह कहकर दृष्टांत समाप्त किया कि ‘बुलाए हुए तो बहुत परंतु चुने हुए थोड़ें हैं। – स्लाइड 15
16
स्लाइड 16