हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला जेल में

सलोमी नाचती है, हेरोदेस अन्तिपास यूहन्ना का सिर कटवा देता है।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
गलील और पेरिया के चौथाई देश का राजा (शासक) हेरोदेस अन्तिपस,ने फसेलिस से विवाह किया, जो राजा अरेतस की नाबेतिया से चौथी बेटी थी। हालांकि, हेरोदेस की पत्नी को जब पता लगा कि हेरोदेस का हेरोदियास के साथ सम्बंध है, जो कि उसके सौतेले भाई फिलिप्पुस की पत्नी थी, वह वापस नाबेतिया को भाग गई <br/>. – स्लाइड 1
2
जब हेरोदेस अनतिपस ने उससे विवाह करने के लिए अपनी पत्नी फासेलिस को तलाख दिया तो हेरोदियास प्रसन्न हुई —यद्यपि वह विवाह में यहूदियों के नियमों को तोड़ रहे थे। हेरोदेस अनतिपस बहुत शक्तिशाली था इसलिए किसी में भी यह कहने कि हिम्मत नहीं थी कि जो वह और हेरोदियास कर रहा है वो गलत है। – स्लाइड 2
3
यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले ने स्पष्ट रूप से कहा कि हेरोदेस का विवाह हेरोदियास से होना परमेश्वर के नियमों को तोडना है। – स्लाइड 3
4
हेरोदियास ने जब सुना कि यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले ने उसके बारे में यह कहा है तो वह क्रोधित हो उठी। तब हेरोदेस अनतिपस ने यह हुक्म दिया कि यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले को पकड़ लिया जाए। – स्लाइड 4
5
यूहन्ना को पास के किले में जेल उस कालकोठरी में डाल दिया गया जो हेरोदेस ने मृत सागर के पास बनवाई थी। – स्लाइड 5
6
हेरोदेस कभी कभी यूहन्ना को बुलवाकर उसके मत के बारे में प्रश्न किया करता था। – स्लाइड 6
7
यूहन्ना जो कुछ भी हेरोदेस को वह प्रचार करता वह उसे स्पष्ट करता था। परन्तु उसके उत्तर शक्तिशाली शासक को उलझन में डाल देते थे। – स्लाइड 7
8
हेरोदेस को एहसास हुआ कि यूहन्ना परमेश्वर का एक पवित्र जन है और वह उसे जान से मारने से डरता था। – स्लाइड 8
9
हालांकि उसकी नई पत्नी हेरोदियास यूहन्ना के खिलाफ एक गहरी ईर्ष्या रखती थी और उसे मार डालने के लिए वह षडयंत्र रच रही थी। – स्लाइड 9
10
उसका अवसर हेरोदेस अनतिपस के जन्म दिन पर आया जब उसने अपने उच्च अधिकारियों, फौज के सेनापतियों और गलील के मुख्य लोगों के लिए भोज रखा। – स्लाइड 10
11
हेरोदियास की बेटी सलोमी भोज कक्ष में आई और वह रात्रिभोज के महमानों के लिए नाची। – स्लाइड 11
12
उसके नाच से भोज में आए महमान प्रसन्न हो गए। – स्लाइड 12
13
हेरोदेस अनतिपस सलोमी के नाच से बहुत प्रसन्न हुआ उसने सबके सामने उससे कहा, ‘तू जो चाहे मुझ से माँग ले और मैं तुझे दूँगा।’ तब उसने शपथ खाकर उस से वादा किया, ‘अपने आधे राज्य तक को, जो कुछ भी तू मुझ से मांगेगी मैं तुझे दूंगा।’ – स्लाइड 13
14
सालोमी ने कक्ष से बाहर जाकर अपनी माता से पूछा। ‘मैं क्या मांगूँ?’ – स्लाइड 14
15
उसकी माता ने उससे कहा, ‘यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर।’ – स्लाइड 15
16
सलोमी तेजी से हेरोदेस अनतिपस के पास वापस आई और अनुरोध किया कि, ‘मैं चाहती हूँ कि तू अभी, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का सिर एक थाल में, मुझे मंगवा दे।’ – स्लाइड 16
17
हेरोदेस परेशानहो गया, परन्तु वह जानता था कि वह अपने रात्रिभोज के महमानों के सामने अपना जल्दबाजी में लिया गया वादा नहीं तोड़ सकता। उसने तुरंत यूहन्ना को मार डालने का आदेश दिया। – स्लाइड 17
18
यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले एक निर्दोष पुरुष को जेल की कोठरी में मार डाला गया जो परमेश्वर के नियमों के लिए खड़ा था। – स्लाइड 18
19
जल्लाद जन्म दिन पर यूहन्ना का सिर महमानों को दिखाने के लिए एक थाल में लेकर आया। हेरोदेस ने हन्ना का सिर सलोमी को प्रस्तुत किया उह उसे अपनी माँ के पास ले गयी <br/>. – स्लाइड 19
20
जब युहन्ना के चेलों ने उसक मरने का समाचार सुना तो हेरोदस के मृतसागर के पास वाले किले के पास आकर युहन्ना का शव ले गए और उसे दफना दिया। यीशु ने युहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के बारे में कहा जो स्त्री से जन्में हैं उनमें से युहन्ना बपतिस्मा देनेवाले से कोई बड़ा नहीं हुआ मत्ती 11:11 – स्लाइड 20
21
ये चित्र युहन्ना बप्तिस्मा देनेवाला नामक नाटक से लिए गये जो BigBookMedia.com पर उपलब्ध है ये केवल www. freeBibleimages.org. द्वारा बाटें जाने के लिए अधिकृत हैं। – स्लाइड 21