हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु का जी उठना!

यीशु का पुनरुत्थान और खाली कब्र।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
सप्ताह के पहले दिन रविवार को भोर के समय , , मरियम मगदलीनी, मरियम याकूब और सालोमी की माता यीशु के शरीर का अभिषेक करने के लिए मसाले लाईं। – स्लाइड 1
2
जब वे वहाँ पहुँची उन्होंने बड़े पत्थर को कब्र से लुढ़का हुआ पाया। (वहाँ एक उग्र भूकम्प हुआ और प्रभु का एक स्वर्गदूत उतरा और उसने पत्थर वापस लुढ़का दिया। रक्षक भय के कारण काँप उठे और वहाँ से भाग गए)। – स्लाइड 2
3
जब उन्होंने अंदर कब्र में देखा तो उसे खाली पाया। इससे स्त्रियाँ चकित हो गयी। – स्लाइड 3
4
एकाएक दो मनुष्य ज्योति के समान वस्त्रों में बिजली के से चमकते हुए दिखाई दिए। स्त्रियाँ भय से छिप कर बैठ गईं। उन्होंने उनसे पूछा ‘तुम क्यों मृतकों के बीच में जीवित को ढूँढ रही हो?’ ‘वह यहाँ नहीं है; वह जी उठा है याद करो उसने तुमसे क्या कहा था “मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथों में दिया जाएगा, क्रूस पर चढ़ाया जाएगा और तीसरे दिन दुबारा जी उठेगा।”’ – स्लाइड 4
5
स्त्रियाँ चेलों को समाचार देने के लिए वापस दौड़ीं, उन्होंने उन पर विश्वास नहीं किया। – स्लाइड 5
6
हालांकि पतरस और यूहन्ना, उठे और कब्र की ओर भागे। – स्लाइड 6
7
यूहन्ना पहले कब्र पर पहुँचा लेकिन अंदर नहीं गया। – स्लाइड 7
8
पतरस उठा और सीधा कब्र के अंदर गया। – स्लाइड 8
9
उसने कपड़े की पट्टी और उस वस्‍त्र को देखा जो यीशु’ के सिर के चारों ओर बंधा हुआ था और उन्हें आश्चर्य हुआ कि क्या हुआ होगा। – स्लाइड 9
10
यूहन्ना पतरस के पास कब्र के अंदर चला आया और जब उसने सारे प्रमाण देखे, तब उसे विश्वास हुआ कि यीशु जीवित है। उनमें से किसी ने भी उस समय शास्त्रों को नहीं समझा कि यीशु मृतकों में से जीवित हो उठेगा। – स्लाइड 10
11
मरियम कब्र के बाहर रो रही थी। – स्लाइड 11
12
जब उसने रोते हुए कब्र में झांका और उसने दो स्वर्गदूतों को वहाँ बैठे हुए देखा जहाँ यीशु का शरीर था। उन्होंने पूछा ‘तू क्यों रोती है?’ – स्लाइड 12
13
‘वह मेरे प्रभु को यहाँ से ले गए और मैं नहीं जानती कि उन्होंने उसे कहाँ रखा है।’ – स्लाइड 13
14
उसके पीछे से एक स्वर ने पूछा, तू क्यों रोती है? यह कौन है जिसको तू देख रही है?’ वह पीछे मुड़ी, उसने सोचा कि वह जरूर माली से बात कर रही थी। मरियम ने कहा, ‘अगर तू उसे ले गया है तो, मुझे बता कि तूने उसे कहाँ रखा है और मैं उसे ले जाऊँगी।’ – स्लाइड 14
15
यीशु ने कहा, ‘मरियम।’ – स्लाइड 15
16
वह चिल्लाई, ‘हे गुरु।’ – स्लाइड 16
17
यीशु ने उसे कहा, ‘मुझे मत छू, क्योंकि मैं अभी तक अपने पिता के पास ऊपर नहीं गया।’ ‘जा और मेरे चेलों से कह दे कि मैं तुम्हारे पिता और मेरे पिता, तुम्हारे प्रभु और मेरे प्रभु के पास ऊपर जाता हूँ।’ – स्लाइड 17
18
मरियम समाचार के साथ चेलों के पास गई। उसने बताया, ‘उसने प्रभु को देखा है’ और जो बातें उसने मरियम से की थीं उसने वह सारी बातें उन्हें बताईं। – स्लाइड 18
19
स्लाइड 19