हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु एक दुष्टात्मा ग्रस्त व्यक्ति को छुड़ाता है l

आराधनालय में एक भूत-ग्रस्त आदमी।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
यीशु गलील सागर के उत्तर-पश्चिम तट पर कफरनहूम नगर में ठहरा था। – स्लाइड 1
2
सब्त के दिन यीशु स्थानीय आराधनालय में गया। – स्लाइड 2
3
वहाँ अन्य निवासियों के साथ शहर के महत्वपूर्ण यहूदी धार्मिक नेता बैठे थे। – स्लाइड 3
4
स्थानीय आराधनालय का नेता याईर नामक एक व्यक्ति था। सत्र की योजना बनाना उसका काम था और उसने यीशु को पवित्रशास्त्र पढ़ने और उन्हें समझाने के लिए आमंत्रित किया था। – स्लाइड 4
5
यीशु पवित्रशास्त्र पढ़ने के लिए खड़े हुए। – स्लाइड 5
6
फिर उन्होंने उन्हें उपदेश देना और समझाना शुरू किया। – स्लाइड 6
7
सुनने वालों ने बड़े ध्यान से सुना। – स्लाइड 7
8
वे उसके उपदेश से चकित थे, क्योंकि उसके वचनों में अधिकार था। – स्लाइड 8
9
मंडली का एक आदमी जादू-टोना में शामिल था और उस पर एक दुष्टात्मा, जो अशुद्ध आत्मा थी समाई हुई थी l – स्लाइड 9
10
वह अचानक ऊंचे आवाज से चिल्लाया, 'चले जाओ! आप हमारे साथ क्या चाहते हैं, नासरत के यीशु? क्या आप हमें बर्बाद करने आएं हैं? मैं जानता हूँ कि तुम कौन हो - परमेश्वर के पवित्र जन!' – स्लाइड 10
11
चुप रहो!' यीशु ने दुष्टात्मा को आदेश दिया। 'उसमें से बाहर निकलो!' – स्लाइड 11
12
दुष्टात्मा ने उन सबके सामने उस आदमी को हिंसक रूप से नीचे फर्श पर फेंक दिया। – स्लाइड 12
13
फिर वह उसे बिना चोट दिए छोड़ कर बाहर निकल गया। – स्लाइड 13
14
वह आदमी यीशु के सामने पूर्णरूप से स्वस्थ खड़ा था l – स्लाइड 14
15
हर कोई चकित था। 'ये कितने शक्तिशाली शब्द हैं! यीशु के पास अशुध्द आत्माओं के ऊपर अधिकार और सामर्थ्य है कि वे उन्हें आदेश देते है और वे निकल जाते है!’ यीशु के बारे में समाचार पूरे क्षेत्र में फैल गया। – स्लाइड 15
16
स्लाइड 16