हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

क्रिसमस की कहानी: स्वर्गदूत का मरियम के पास आना

क्रिसमस की कहानी: एक स्वर्गदूत मरियम से मिलने आता है।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
नासरत के शहर में जो कि गलील के क्षेत्र में था... – स्लाइड 1
2
...वहाँ मरियम नामक एक जवान स्त्री रहती थी। – स्लाइड 2
3
उसकी मंगनी यूसुफ नामक एक स्थानीय पुरुष से हुई थी। – स्लाइड 3
4
परमेश्वर ने मरियम के पास जिब्राइल स्वर्गदूत को भेजा। – स्लाइड 4
5
स्वर्गदूत ने ‘उससे कहा, प्रणाम, ‘तुझ पर परमेश्वर का अनुग्रह हुआ है। प्रभु तेरे साथ है।’ – स्लाइड 5
6
मरियम घबरा गई। स्वर्गदूत ने उसे कहा, ‘हे मरियम, भयभीत न हो। परमेश्वर का अनुग्रह तुझ पर हुआ है। तू एक पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना। वह महान होगा और परमप्रधान का पुत्र कहलाएगा।’ – स्लाइड 6
7
मरियम ने कहा ‘यह कैसे हो सकता है?’ ‘मैं तो एक कुंवारी हूँ।’ – स्लाइड 7
8
स्वर्गदूत ने उसे कहा, ‘पवित्रात्मा तुझ पर छाया करेगा और तू एक पुत्र जनेगी।’ ‘वह जो पवित्र जन उत्पन्न होनेवाला है परमेश्वर का पुत्र कहलाएगा।’ परमेश्वर ने तेरी कुटुम्बिनी इलीशिबा को पुत्र देने का वादा किया था उसका बुढ़ापे में पुत्र होनेवाला है और उसका यह छठा महिना है। जो परमेश्वर ने कहा है वो कभी असफल नही होता।’ – स्लाइड 8
9
मरियम ने कहा, ‘मैं प्रभु की दासी हूँ।’ तेरे वचन के अनुसार सब सच हो।’ तब स्वर्गदूत वहाँ से चला गया। – स्लाइड 9
10
स्लाइड 10