हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

अंतिम भोज

अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज में यीशु।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
जब वे भोजन कर रहे थे, यीशु ने उनसे कहा, ‘तुम में से एक मेरे साथ विश्वासघात करेगा।’ – स्लाइड 1
2
एक एक करके वे कहने लगे, ‘निश्चित रूप से तेरा तात्पर्य मुझसे तो नहीं?’ – स्लाइड 2
3
यीशु ने उत्तर दिया, ‘वह बारहों में से एक है, जो मेरे साथ थाली में हाथ डालता है। अगर वह जन्म ही न लेता, तो उस मनुष्य के लिए भला होता। <br/> ’ – स्लाइड 3
4
यहूदा, जो उसके साथ विश्वासघात करने वाला था, पूछा, ‘हे रब्बी, निश्चित रूप से तेरा अर्थ मुझसे तो नहीं?’’ यीशु ने उत्तर दिया, तू आप ही कहता है। ‘जो तू करने पर है, तुरंत कर।’ जो सुन रहे थे, उनमें में से किसी को समझ नहीं आया कि उसने यह बात क्यों कही या वह कोठरी छोड़कर क्यों चला गया। क्योंकि यहूदा के पास पैसा रहता था, तो उन्हें लगा कि यीशु ने उसे कुछ मोल लाने के लिए या कंगालों को रूपये देने के लिए भेजा होगा। – स्लाइड 4
5
यीशु ने कटोरा लिया और धन्यवाद दिया। यीशु ने उनसे कहा, ‘इसे लो और आपस में बाँट लो। क्योंकि जब तक परमेश्वर का राज्य न आ जाए मैं इस दाखरस को दुबारा नहीं पिऊँगा ।’ – स्लाइड 5
6
उसने रोटी ली और धन्यवाद दिया। – स्लाइड 6
7
फिर उसने उसे तोड़कर कहा, ‘यह मेरी देह है। तुम मेरी याद में ऐसा ही किया करना।’ हर किसी को रोटी तोड़ने और खाने के लिए दी गई। – स्लाइड 7
8
फिर यीशु ने कटोरा लिया और जब उसने धन्यवाद दे दिया तो उन सब को दिया। ‘यह मेरी वाचा का लहू है जो बहुतों के लिए बहाया जाता है।’ – स्लाइड 8
9
उन सब ने उसमें से पिया। – स्लाइड 9
10
यीशु ने घोषणा की। ‘मैं तुम्हें एक नई वाचा देता हूँ कि तुम एक दूसरे से उसी रीति से प्रेम करना जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया अगर तुम एक दूसरे से प्रेम रखो तो हर कोई जान लेगा कि तुम मेरे चेले हो।’ – स्लाइड 10
11
यीशु ने उन्हें चेतावनी दी कि वे सब उसे त्याग देंगे। उसने कहा, लिखा है, ‘मैं चरवाहे को मारूँगा और भेड़ें तितर-बितर हो जाएँगी।’ <br/> ’ – स्लाइड 11
12
‘परन्तु मेरे जी उठने के बाद मैं तुम से पहले गलील को जाऊँगा।’ – स्लाइड 12
13
पतरस ने विरोध किया, ‘चाहे दूसरे तुझे त्याग दें परन्तु मैं तुझे नहीं त्यागूँगा!’ – स्लाइड 13
14
यीशु ने उससे कहा, ‘मैं तुझसे सच सच कहता हूँ कि आज रात, मुर्ग़ के दो बार बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इंकार करेगा।’ – स्लाइड 14
15
पतरस ने कहा, ‘अगर मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े, तब भी मैं तुझसे कभी नहीं मुकरूँगा।’ सब ने ऐसा ही कहा। एक गीत को गाने के बाद वे जैतून के पहाड़ की ओर निकल गये।’ – स्लाइड 15
16
स्लाइड 16