हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यूसुफ का गुलाम के रूप में बेचा जाना

यूसुफ को दास के रूप में बेचा जाता है और याकूब को धोखा दिया जाता है।
योगदानकर्ता फ्री बाइबिल इमेजेस
1
उत्पत्ति 37:12-14
याकूब यूसुफ को उसके भाईयों को ढूँढने के लिए भेजा, वे शकेम में भेड़-बकरियाँ चरा रहे थे, और वापस आ कर बताऐ कि वह कैसे हैं। – Slide número 1
2
यूसुफ शकेम के लिए उत्तर की लंबी यात्रा करता है। – Slide número 2
3
यह नक्शा उस सबसे अधिक संभावित मार्ग को दिखता है जो यूसुफ ने अपने भाईयों को खोजने के लिए लिया होगा। – Slide número 3
4
उत्पत्ति 37:15-17
जब यूसुफ शकेम पहुँचा तो उसने चराई वाली भूमि को ढूँढा परन्तु उसके भाई नहीं मिले। एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसने उन्हें यह कहते सुना कि वे दोतान की तरफ नया चारा ढूँढने जा रहे हैं। – Slide número 4
5
यह नक्शा दोतान के स्थान को दिखाता है, यह नक्शा उत्तर की ओर करीब 10 मीलों (16 किलोमीटर) की यात्रा को भी दर्शाता है। – Slide número 5
6
उत्पत्ति 37:18-19
उसके जलन रखने वाले भाईयों ने उसे आते देखा और उसे मारने का षड्यंत्र रचा, और कहा कि हम उसे मारकर उसके शरीर को एक कुएं में फेंक देंगे, फिर बोलेंगे कि एक जंगली जानवर ने उसे मार डाला। – Slide número 6
7
उत्पत्ति 37:21-22
रुबेन ने विरोध किया और यूसुफ को न मारने और उसका लहू न बहाने के लिए कहा। – Slide número 7
8
वह सुझाव देता है कि वे उसके प्राणों को बख्श दें औरपरन्तु उसे एक तालाब में डाल दें। (वह बाद में चुपके से यूसुफ को उस कुएं से निकालने की योजना बना रहा था)। – Slide número 8
9
उत्पत्ति 37:23-24
यूसुफ के भाईयों ने उसे पकड़ा और उसका कीमती अंगरखा उतार लिया। – Slide número 9
10
फिर उसे एक गहरेकुएं में डाल दिया। – Slide número 10
11
वह कुआँ सुखा था और उसमें कोई पानी न था। – Slide número 11
12
उत्पत्ति 37:26-28
जैसे ही वे भाई खा रहें थे तो वे गिलाद से कुछ ईश्माएली व्यापारियों को आता हुआ देखते हैं। उनके ऊँट मसालों, बलसान और गंधरस से लदे हैं जो वे मिस्र की और ले जा रहें हैं। इस समय रुबेन अपने भाईयों के साथ नहीं है। – Slide número 12
13
यहूदा यूसुफ को ईश्माएली व्यापारियों को बेचने का सुझाव प्रस्तुत करता है। सब भाई इस योजना पर सहमती देते हैं और यूसुफ को चाँदी के 20 टुकड़ों में बेच देते हैं। – Slide número 13
14
उत्पत्ति 37:29-30
रुबेन वापस लौटता है और यूसुफ को गायब पाता है। जब उसे पता चला कि क्या हुआ, डरकर कि उसपर सारा दोष लगाया जाएगा उसने दुखी होकर अपने कपड़े फाड़ लिए। – Slide número 14
15
उत्पत्ति 37:36
यूसुफ को ईश्माएली व्यापारियों के द्वारा… – Slide número 15
16
... मिस्र की एक लंबी यात्रा पर दक्षिण ले जाया गया। – Slide número 16
17
यह नक्शा मिस्र के उस सबसे अधिक सम्भावित मार्ग को दिखाता है जिस पर युसूफ को विवश करके ले जाया गया । – Slide número 17
18
मिस्र में यूसुफ को गुलाम बाज़ार में ले जाया गया। – Slide número 18
19
पोतीपर, जो कि अंगरक्षकों के प्रधान के रूप में फ़िरोन के लिए काम करता था, बाज़ार में एक गुलाम की खोज कर रहा था। – Slide número 19
20
पोतीपर ने यूसुफ के लिए बोली लगाई और उसे ईश्माएली व्यापारियों से खरीद लिया। – Slide número 20
21
उत्पत्ति 37:32-35
इस बीच यूसुफ के भाई उसके लापता होने की बात को समझाने के लिए एक कुटिल योजना के साथ सामने आये। उन्होंने एक बकरा मारा और यूसुफ के कीमती अंगरखे को उसके लहू में डूबा दिया। – Slide número 21
22
वे उस लहू में रंगे अंगरखे को दिखाने के लिए याकूब के पास लौटे। यूसुफ ने यह मान लिया कि निश्चय ही यूसुफ को जंगली जानवरों ने फाड़ डाला है। – Slide número 22
23
याकूब ने अपने कपड़े फाड़े, टाट ओढ़ी, और ज़ोरों से रोने लगा। वह अपने ही दुख में पड़ा रहा और उसे कोई शांत नहीं कर सका। उसने बोला कि वह अपनी पूरी ज़िन्दगी यूसुफ के लिए शौक मनाता रहेगा। – Slide número 23
24
Slide número 24