हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

कफरनहूम में यीशु छुड़ाता और चंगा करता है

कफरनहूम में यीशु के लिए चंगाई और छुटकारे का एक व्यस्त दिन।
योगदानकर्ता स्वीट पब्लिशिंग
CC BY-SA
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगवाणिज्यिक उपयोग की अनुमति व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
यीशु और उसके चेले गली की झील के किनारे कफरनहूम नगर में थे। वे सब्त के दिन आराधनालय में गए वहाँ यीशु को प्रचार करने के लिए आमंत्रित किया गया था। – स्लाइड 1
2
जो उसे सुन रहे थे, वे चकित हो रहे थे क्योंकि वह अधिकार के साथ उनसे बातें कर रहा था। – स्लाइड 2
3
आराधनालय के लोगों के बीच एक दुष्टात्मा से ग्रसित व्यक्ति भी था। जब यीशु प्रचार कर रहा था तो वह व्यक्ति उठा और उठकर कहने लगा, हे नासरी यीशु यहाँ से चला जा हमें तुझसे क्या काम! क्या तू हमें नष्ट करने आया है। मैं जानता हूँ कि तू परमेश्वर का पवित्र पुत्र है। – स्लाइड 3
4
'चुप रहो,' यीशु ने आज्ञा दी। फिर उसने दुष्टात्मा से बात की और आदेश दिया, 'बाहर आओ!' – स्लाइड 4
5
दुष्टात्मा ने मनुष्य को फर्श पर पटका और तुरंत उसे छोड़कर चली गई। उस मनुष्य को कोई हानि नहीं पहुंची थी। – स्लाइड 5
6
लोगों ने चकित होकर पूछा ‘दुष्टात्मा भी यीशु की आज्ञा मानते हैं?’ इस घटना का समाचार सारे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। – स्लाइड 6
7
यीशु आराधनालय को छोड़कर शमौन (जो बाद में पतरस कहलाया) के घर गया। अब शमौन की सास को तेज बुखार था, और उन्होंने यीशु से उसकी सहायता करने के लिए कहा। – स्लाइड 7
8
यीशु पतरस की सास के पास गए और ज्वर को डांटा। व तुरंत खड़ी होकर उनकी सेवा करने लगी। और उनक लिए भोजन भी बनाया। – स्लाइड 8
9
सूर्यास्त के समय, सब्त के दिन के अंत में, बीमार लोगों को लाने के लिए लोगों की भीड़ यीशु के पास आई। – स्लाइड 9
10
यीशु ने हर एक पर हाथ रखकर उन्हें चंगा किया। बहुत से लोगों में से दुष्टात्माएँ यह चिल्लाती हुई निकलीं, 'तू परमेश्वर का पुत्र है।' यीशु ने उन्हें डाँटा और उन्हें बोलने नहीं दिया, क्योंकि वे जानते थे कि वह मसीह है। – स्लाइड 10
11
अगले दिन भोर से पहले यीश जंगल में अकेले ही प्रार्थना करन को चला गया। – स्लाइड 11
12
स्लाइड 12