हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

एसाव का अपने पहिलौठे के अधिकार को याकूब को बेचना

एसाव दाल का एक कटोरा पाने के लिए अपना पहिलौठे का अधिकार बेचता है।
योगदानकर्ता स्वीट पब्लिशिंग
CC BY-SA
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगवाणिज्यिक उपयोग की अनुमति व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
इसहाक ने जब रिबका से विवाह किया तब वह 40 वर्ष का था। 20 वर्ष गुजरने के बाद इसहाक ने परमेश्वर से संतान के लिए प्रार्थना की क्योंकि उनके कोई संतान नही थी। – स्लाइड 1
2
परमेश्वर ने उसकी प्रार्थना का उत्तर दिया और उसकी पत्नी रिबका गर्भवती हो गई। उसने अपने गर्भ में हो रही हलचल के बारे में परमेश्वर से पूछा कि ये मेरे साथ क्या हो रहा है?’ – स्लाइड 2
3
परमेश्वर ने उससे कहा, ‘तेरे गर्भ में दो अलग देश हैं - एक देश के लोग दूसरे से बलशाली होंगे और बड़ा छोटे का सेवक होगा' – स्लाइड 3
4
जब उसका बच्चों को जन्म देने का समय हुआ तो उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। पहला बच्चा लाल था और उसका शरीर बालों से भरा हुआ था इसलिए उन्होंने उसका नाम एसाव रखा। – स्लाइड 4
5
इसके बाद, उसका भाई एसाव की एड़ी पकड़े हुए बाहर निकला। उसे याकूब नाम दिया गया। एसाव को परमेश्वर द्वारा अब्राहम से की गई प्रतिज्ञा के कारण पहिलौठे का अधिकार दिया गया। – स्लाइड 5
6
बालक बड़े हो गए। एसाव एक निपुण शिकारी बन गया और हमेशा बाहर ही रहा करता था लेकिन याकूब तंबूओं में रहकर ही खुश था। – स्लाइड 6
7
इसहाक को शिकार पंसद था इसलिए उसे एसाव से अधिक प्रेम था, लेकिन रिबका याकूब से प्रेम रखती थी। – स्लाइड 7
8
एक दिन एसाव शिकार के लिए एक लंबी यात्रा पर गया। – स्लाइड 8
9
याकूब घर पर रहकर दाल पकाने लगा। – स्लाइड 9
10
एसाव शिकार की थकान वाली यात्रा से भूखा होकर लौट आया। उसने याकूब से कहा ‘जल्दी से मुझे उस लाल वस्तु में से कुछ खाने को दे! क्योंकि मैं भूख से मरने वाला हूँ। – स्लाइड 10
11
याकूब ने कहा, ‘पहले अपना पहिलौठे का अधिकार मुझे बेच दे।’ – स्लाइड 11
12
एसाव बोला, ‘देख मैं मरने पर हूँ इसलिए मुझे पहिलौठे के अधिकार से क्या लाभ है। याकूब ने कहा, ‘पहले मुझसे शपथ खा कि तू अपने पहिलौठे का अधिकार मुझे बेच देगा।’ – स्लाइड 12
13
इसलिए उसने शपथ खाई और अपना पहिलौठे का अधिकार याकूब को बेच दिया। – स्लाइड 13
14
याकूब ने एसाव को दाल और रोटी दी। उसने खाया पीया और उसके बाद उठकर चला गया। एसाव ने अपने पहिलौठे के अधिकार को तुच्छ जाना। उसने परमेश्वर द्वारा अब्राहम (और इसहाक) से किये गए वादे की परवाह नहीं की कि वह उसके वंशजों से एक महान राष्ट्र बनायेगा, जिनमें से एक संसार का उद्धारकर्ता होगा। – स्लाइड 14
15
स्लाइड 15