हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

गुणी महिला

राजा लमूएल की माता द्वारा एक गुणी महिला का वर्णन।
योगदानकर्ता लैम्बसांग्स
CC BY-NC
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
कई साल पहले राजा लमूएल शादी करना चाहता था, लेकिन अपनी दुल्हन चुनने से पहले, उसकी माँ ने उसे कुछ बुद्धिमानी भरी सलाह दी। – स्लाइड 1
2
एक भरोसेमंद पत्नी, अच्छे चरित्र वाली, अनमोल मणि से कहीं अधिक मूल्यवान है। वह उसका समर्थन करती है और उसे प्रोत्साहित करती है और उसके पूरे जीवन के लिए वह एक आशीष है। – स्लाइड 2
3
वह रचनात्मक होना पसंद करती है और कड़ी मेहनत करती है। अपने पति और परिवार के प्रति उसका प्यार, उसे अपने काम में खुश रखता है। – स्लाइड 3
4
व्यापारिक जहाज़ सर्वोत्तम माल लाने के लिए दूर-दूर तक जाते हैं। एक विशेष पत्नी सर्वोत्तम उपज प्राप्त करने के लिए बहुत दूर जाने के बारे में नहीं सोचती। कुछ भी उसके लिए ज्यादा कठिन नहीं है। – स्लाइड 4
5
एक अच्छी पत्नी स्वार्थी या आलसी नहीं होती। वह अपने परिवार के लिए नाश्ता तैयार करने के लिए जल्दी उठती है। उसके मददगारों को भी वह नहीं भूलती – स्लाइड 5
6
वह एक अच्छी व्यवसायी महिला है, जो भविष्य के लिए योजना बनाती है, बुद्धिमानी से अच्छी भूमि में निवेश करके और दाख की बारी लगाकर, यह जानते हुए कि वह आने वाले वर्षों में बेचने के लिए दाखमधु बना सकती है। – स्लाइड 6
7
वह कड़ी धूप में काम करती है, दाख की बारी की देखभाल करती है; अपने भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए, उनकी काट-छाँट और कटाई करती है। – स्लाइड 7
8
उसे बाज़ार में बेचने के लिए चीज़ें बनाने और अपने पैसे बचाने में अच्छा लगता है। वह यह सुनिश्चित करती है कि सूरज ढलने के बाद उसके पास जलाने के लिए पर्याप्त मोमबत्तियाँ हों। – स्लाइड 8
9
वह गरीब परिवारों की देखभाल करती है और उन्हें व्यावहारिक मदद देती है। हर कोई खास है और वह उन सभी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आती है। – स्लाइड 9
10
सर्दी आने और बर्फ़ गिरने से बहुत पहले, वह अपने परिवार के लिए गर्म कपड़े तैयार करती है। वे सभी बेहतरीन कपड़े पहनते हैं – स्लाइड 10
11
वह बाज़ार में बेचने के लिए अच्छे मलमल और बैंजनी रंग के वस्‍त्र बनाती है। अन्य दुकानदार उसकी बेल्ट और सैशे खरीदते हैं, क्योंकि वे बहुत अच्छी तरह से बने होते हैं। – स्लाइड 11
12
उसके पति का शहर में सम्मान है और लोग उसकी देखभाल करने वाली पत्नी के बारे में अच्छी बातें करते हैं। वह वफादार और ईमानदार  है और उसका पति उस पर पूरा भरोसा करती है। – स्लाइड 12
13
लोग उसके पास सलाह के लिए आते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वह दयालु और बुद्धिमान है। उसके शब्द मददगार और प्रोत्साहन भरे हैं और वह उन्हें परमेश्वर के तरीके से सिखाती है। – स्लाइड 13
14
उसके बच्चे उससे प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं। उसका पति उनका सम्मान करते हुए कहता हैं, 'कई महिलाएं महान काम करती हैं, लेकिन आप उनमें से सबसे कीमती हैं।' – स्लाइड 14
15
लोकप्रिय और सुंदर होना हमेशा के लिए नहीं रहता। लेकिन, एक महिला जो पूरे दिल से परमेश्वर से प्यार करती है, वह अनमोल मणि से भी अधिक मूल्यवान है। हम सभी को परमेश्वर से प्रेम करने और उसी प्रकार दूसरों की सेवा करनी चाहिए हैं। – स्लाइड 15
16
स्लाइड 16