हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु ने शमौन की सास को चंगा किया

शमौन की सास को चंगा करने के बाद, यीशु ने शाम को अपने पास लाए लोगों को चंगा किया।
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
यीशु कफरनहूम के आराधनालय में से उठकर शमौन के घर में गया । – स्लाइड 1
2
और शमौन की सास को ज्वर चढ़ा हुआ था, और उन्होंने उसके लिये उस से बिनती की। – स्लाइड 2
3
उस ने उसके निकट खड़े होकर ज्वर को डांटा और वह उस पर से उतर गया। – स्लाइड 3
4
वह तुरन्त उठकर उन की सेवा टहल करने लगी। – स्लाइड 4
5
सूरज डूबते समय जिन जिन के यहां लोग नाना प्रकार की बीमारियों में पड़े हुए थे, वे सब उन्हें उसके पास ले आए। – स्लाइड 5
6
उस ने एक एक पर हाथ रखकर उन्हें चंगा किया। – स्लाइड 6
7
और दुष्टात्मा चिल्लाती और यह कहती हुई कि तू परमेश्वर का पुत्र है, बहुतों में से निकल गईं पर वह उन्हें डांटता और बोलने नहीं देता था, क्योंकि वे जानते थे, कि यह मसीह है। – स्लाइड 7
8
जब दिन हुआ तो वह निकलकर एक जंगली जगह में गया। – स्लाइड 8
9
और भीड़ की भीड़ उसे ढूंढ़ती हुई उसके पास आई, और उसे रोकने लगी, कि हमारे पास से न जा। – स्लाइड 9
10
परन्तु उस ने उन से कहा; ‘मुझे और और नगरों में भी परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार सुनाना अवश्य है, क्योंकि मैं इसी लिये भेजा गया हूं।’ – स्लाइड 10
11
स्लाइड 11