हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु ने कुण्ड में एक लंगड़े आदमी को चंगा किया

यीशु सब्त के दिन बेतहसदा के कुण्ड में जाते हैं।
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
यहूदियों का एक पर्व हुआ और यीशु यरूशलेम को गया। यरूशलेम में भेड़-फाटक के पास एक कुण्ड है जो इब्रानी भाषा में बेतहसदा कहलाता है, और उसके पांच ओसारे हैं। – स्लाइड 1
2
इन में बहुत से बीमार, अन्धे, लंगड़े और सूखे अंग वाले (पानी के हिलने की आशा में) पड़े रहते थे। – स्लाइड 2
3
वहां एक मनुष्य था, जो अड़तीस वर्ष से बीमारी में पड़ा था। – स्लाइड 3
4
यीशु ने उसे पड़ा हुआ देखकर और जानकर कि वह बहुत दिनों से इस दशा में पड़ा है, उस से पूछा, ‘क्या तू चंगा होना चाहता है?’ – स्लाइड 4
5
उस बीमार ने उस को उत्तर दिया, ‘कि हे प्रभु, मेरे पास कोई मनुष्य नहीं, कि जब पानी हिलाया जाए, तो मुझे कुण्ड में उतारे; परन्तु मेरे पहुंचते पहुंचते दूसरा मुझ से पहिले उतर पड़ता है।’ – स्लाइड 5
6
यीशु ने उस से कहा, उठ, अपनी खाट उठाकर चल फिर। – स्लाइड 6
7
वह मनुष्य तुरन्त चंगा हो गया, और अपनी खाट उठाकर ... – स्लाइड 7
8
… चलने फिरने लगा। (वह सब्त का दिन था।) – स्लाइड 8
9
इसलिये यहूदी उससे, जो चंगा हुआ था, कहने लगे, कि ‘आज तो सब्त का दिन है, तुझे खाट उठानी उचित्त नहीं।’ – स्लाइड 9
10
उस ने उन्हें उत्तर दिया, कि जिस ने मुझे चंगा किया, उसी ने मुझ से कहा, ‘अपनी खाट उठाकर चल फिर।’ – स्लाइड 10
11
उन्होंने उस से पूछा वह कौन मनुष्य है जिस ने तुझ से कहा, खाट उठाकर चल फिर? – स्लाइड 11
12
परन्तु जो चंगा हो गया था, वह नहीं जानता था वह कौन है; क्योंकि उस जगह में भीड़ होने के कारण यीशु वहां से हट गया था। – स्लाइड 12
13
इन बातों के बाद वह यीशु को मन्दिर में मिला, तब उस ने उस से कहा, ‘देख, तू तो चंगा हो गया है; फिर से पाप मत करना, ऐसा न हो कि इस से कोई भारी विपत्ति तुझ पर आ पड़े।’ – स्लाइड 13
14
उस मनुष्य ने जाकर यहूदियों से कह दिया, कि जिस ने मुझे चंगा किया, वह यीशु है। – स्लाइड 14
15
स्लाइड 15