हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

चेलों और थोमा को यीशु दिखाई देते है

यीशु जीवित हैं लेकिन थोमा को संदेह होता है।।
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
उसी दिन जो सप्ताह का पहिला दिन था, सन्ध्या के समय चेले इकट्ठे हुए थे... – स्लाइड 1
2
...वहां के द्वार, यहूदियों के डर के मारे बन्द थे – स्लाइड 2
3
तब यीशु आया और बीच में खड़ा होकर उन से कहा, ‘तुम्हें शान्ति मिले।’ – स्लाइड 3
4
और यह कहकर उस ने अपना हाथ और अपना पंजर उन को दिखाए: तब चेले प्रभु को देखकर आनन्दित हुए। – स्लाइड 4
5
यह कहकर उस ने उन पर फूंका और उन से कहा, पवित्र आत्मा लो।<br/>जिन के पाप तुम क्षमा करो वे उन के लिये क्षमा किए गए हैं जिन के तुम रखो, वे रखे गए हैं॥ – स्लाइड 5
6
परन्तु बारहों में से एक व्यक्ति अर्थात थोमा जो दिदुमुस कहलाता है, जब यीशु आया तो उन के साथ न था। – स्लाइड 6
7
जब और चेले उस से कहने लगे कि ‘हम ने प्रभु को देखा है:’ तब उस ने उन से कहा, ‘जब तक मैं उस के हाथों में कीलों के छेद न देख लूं, और कीलों के छेदों में अपनी उंगली न डाल लूं, और उसके पंजर में अपना हाथ न डाल लूं, तब तक मैं प्रतीति नहीं करूंगा॥’ – स्लाइड 7
8
आठ दिन के बाद उस के चेले फिर घर के भीतर थे, और थोमा उन के साथ था, – स्लाइड 8
9
और द्वार बन्द थे, तब यीशु ने आकर और बीच में खड़ा होकर कहा, ‘तुम्हें शान्ति मिले।’ – स्लाइड 9
10
तब उस ने थोमा से कहा, ‘अपनी उंगली यहां लाकर मेरे हाथों को देख और अपना हाथ लाकर मेरे पंजर में डाल और अविश्वासी नहीं परन्तु विश्वासी हो।’ – स्लाइड 10
11
यह सुन थोमा ने उत्तर दिया, ‘हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर!’ – स्लाइड 11
12
यीशु ने उस से कहा, ‘तू ने तो मुझे देखकर विश्वास किया है, धन्य वे हैं जिन्हों ने बिना देखे विश्वास किया॥ – स्लाइड 12
13
यीशु ने और भी बहुत चिन्ह चेलों के साम्हने दिखाए, जो इस पुस्तक में लिखे नहीं गए।<br/>परन्तु ये इसलिये लिखे गए हैं, कि तुम विश्वास करो, कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है: और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ॥ – स्लाइड 13
14
स्लाइड 14