हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

क्रूस पर यीशु

क्रूस पर यीशु का उपहास उड़ाया जाता है लेकिन वह क्रूस पर लटकाये गए डाकू से बात करता है।
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
और आने जाने वाले सिर हिला हिलाकर उस की निन्दा करते थे। और यह कहते थे, कि ‘हे मन्दिर के ढाने वाले और तीन दिन में बनाने वाले, अपने आप को तो बचा; यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो क्रूस पर से उतर आ।’ – स्लाइड 1
2
इसी रीति से महायाजक भी शास्त्रियों और पुरनियों समेत ठट्ठा कर करके कहते थे, ‘इस ने औरों को बचाया, और अपने को नहीं बचा सकता। यह तो “इस्राएल का राजा है”। अब क्रूस पर से उतर आए, तो हम उस पर विश्वास करें।’ – स्लाइड 2
3
जो कुकर्मी लटकाए गए थे, उन में से एक ने उस की निन्दा करके कहा; ‘क्या तू मसीह नहीं तो फिर अपने आप को और हमें बचा।’ – स्लाइड 3
4
इस पर दूसरे ने उसे डांटकर कहा, ‘क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दण्ड पा रहा है। और हम तो न्यायानुसार दण्ड पा रहे हैं, क्योंकि हम अपने कामों का ठीक फल पा रहे हैं; पर इस ने कोई अनुचित काम नहीं किया।’ – स्लाइड 4
5
तब उस ने कहा; ‘हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए, तो मेरी सुधि लेना।’ – स्लाइड 5
6
उस ने उस से कहा, मैं तुझ से सच कहता हूं; ‘कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा॥’ – स्लाइड 6
7
परन्तु यीशु के क्रूस के पास उस की माता और उस की माता की बहिन मरियम, क्लोपास की पत्नी और मरियम मगदलीनी खड़ी थी। – स्लाइड 7
8
यीशु ने अपनी माता और उस चेले को जिस से वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखकर अपनी माता से कहा; ‘हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है’। – स्लाइड 8
9
तब उस चेले से कहा, ‘यह तेरी माता है’, और उसी समय से वह चेला, उसे अपने घर ले गया॥ – स्लाइड 9
10
इस के बाद यीशु ने यह जानकर कि अब सब कुछ हो चुका; इसलिये कि पवित्र शास्त्र की बात पूरी हो कहा, ‘मैं प्यासा हूं’। – स्लाइड 10
11
वहां एक सिरके से भरा हुआ बर्तन धरा था – स्लाइड 11
12
सो उन्होंने सिरके में भिगोए हुए इस्पंज को जूफे पर रखकर उसके मुंह से लगाया। – स्लाइड 12
13
स्लाइड 13