हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

अच्छा सामरी

एक घायल आदमी, एक लेवी, एक पुजारी और एक सामरी।
CC BY-NC-ND
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
एक व्यवस्थापक उठा; और यह कहकर, यीशु की परीक्षा करने लगा; कि ‘हे गुरू, अनन्त जीवन का वारिस होने के लिये मैं क्या करूं? ‘यीशु  ने उस से कहा; कि ‘व्यवस्था में क्या लिखा है तू कैसे पढ़ता है?’ – Slide número 1
2
उस ने उत्तर दिया, कि ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण और अपनी सारी शक्ति और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख; और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।’<br/>यीशु ने उस से कहा, ‘तू ने ठीक उत्तर दिया है, यही कर: तो तू जीवित रहेगा।’ – Slide número 2
3
परन्तु उस ने अपनी तईं धर्मी ठहराने की इच्छा से यीशु से पूछा, ‘तो मेरा पड़ोसी कौन है?’ यीशु ने उत्तर दिया; कि... – Slide número 3
4
‘एक मनुष्य यरूशलेम से यरीहो को जा रहा था... – Slide número 4
5
‘...कि डाकुओं ने घेरकर उसके कपड़े उतार लिए, और मार पीट कर... – Slide número 5
6
‘...उसे अधमूआ छोड़कर चले गए। – Slide número 6
7
‘और ऐसा हुआ; कि उसी मार्ग से एक याजक जा रहा था:... – Slide número 7
8
‘...परन्तु उसे देख के कतरा कर चला गया। – Slide número 8
9
‘इसी रीति से एक लेवी उस जगह पर आया, वह भी उसे देख के... – Slide número 9
10
‘...कतरा कर चला गया।’ – Slide número 10
11
‘परन्तु एक सामरी यात्री वहां आ निकला, – Slide número 11
12
‘...और उसे देखकर तरस खाया। और उसके पास आकर और उसके घावों पर तेल और दाखरस डालकर पट्टियां बान्धी, – Slide número 12
13
‘और अपनी सवारी पर चढ़ाकर सराय में ले गया, और उस की सेवा टहल की। – Slide número 13
14
‘दूसरे दिन उस ने दो दिनार निकालकर भटियारे को दिए, और कहा; “इस की सेवा टहल करना, और जो कुछ तेरा और लगेगा, वह मैं लौटने पर तुझे भर दूंगा।’” – Slide número 14
15
‘अब तेरी समझ में जो डाकुओं में घिर गया था, इन तीनों में से उसका पड़ोसी कौन ठहरा?’ – Slide número 15
16
उस ने कहा, ‘वही जिस ने उस पर तरस खाया:’ यीशु ने उस से कहा, ‘जा, तू भी ऐसा ही कर॥’ – Slide número 16
17
Slide número 17