हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

12 वर्ष का यीशु मन्दिर में

मरियम और यूसुफ यीशु को यरूशलेम में खोज करते हैं।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
जब यीशु बारह वर्ष का हुआ, तब मरियम और यूसुफ उसे फसह के पर्व के लिए यरूशलेम ले गए। – स्लाइड 1
2
यह एक छुट्टी का उत्सव था जिसमें वे हर साल शामिल होते थे। देश भर से हजारों लोग शहर में थे और संकरी गलियों में बहुत भीड़ थी। – स्लाइड 2
3
त्योहार के अंत में मरियम और यूसुफ गलील से अन्य लोगों के साथ घर की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने सोचा कि यीशु उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भीड़ में घर जा रहे हैं, लेकिन वह मंदिर में शिक्षकों के साथ बैठे थे, सवाल पूछ रहे थे और जवाब दे रहे थे। – स्लाइड 3
4
उस शाम मरियम और यूसुफ ने डेरा डाला और विश्राम किया। – स्लाइड 4
5
पर जब उन्होंने यीशु को देखना चाहा तब उसे न पाया। – स्लाइड 5
6
यीशु को काफी देर तक ढूँढने के बाद उन्हें यह अहसास हुआ कि वह अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ नहीं है। वह तुरंत ही उसे ढूँढने के लिए वापस यरूशलेम पहुँचे। – स्लाइड 6
7
वह उस शहर में उसे तीन दिनों तक ढूँढते रहे। – स्लाइड 7
8
पर यीशु उन्हें न मिला। – स्लाइड 8
9
और वह उसे ढूँढते ढूँढते मंदिर पहुँचे और एकाएक... – स्लाइड 9
10
... उन्होंने यीशु को परमेश्वर के नियमों को सिखानेवाले शास्त्रियों के साथ बैठा पाया। – स्लाइड 10
11
यीशु की बात सुननेवाले यीशु के पूछे गए सवालों और उसके जवाबों से दंग रह गए। – स्लाइड 11
12
'बेटा, तुमने हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया?' मरियम ने पूछा। 'यूसुफ और मैं कितने परेशान होकर तुम्हें खोज रहे हैं।' – स्लाइड 12
13
'तुम मुझे क्यों ढूंढ़ रहे थे?' यीशु ने पूछा। 'क्या तुम नहीं जानते थे कि मुझे अपने पिता के घर में वही करना है जो वह मुझसे चाहता है?' – स्लाइड 13
14
मरियम और युसुफ न समझे कि वह उनसे क्या कह रहा था। – स्लाइड 14
15
यीशु अपने माता-पिता के साथ नासरत लौट गया और वह उनका आज्ञाकारी था। मरियम ने सारी बातें अपने दिल में छुपाएं रखी।  यीशु बुद्धि, ड़ील-ड़ौल और परमेश्वर के अनुग्रह में बढ़ता चला गया। – स्लाइड 15
16
स्लाइड 16