हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला

यूहन्ना ने यरदन नदी में यीशु को बपतिस्मा दिया।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
यूहन्ना यहूदिया के जंगल में आया जैसा यशायाह ने कहा था, ‘जंगल में एक पुकारने वाले की आवाज़। प्रभु का मार्ग तैयार करो, उसके पथ सीधे करो।’ – स्लाइड 1
2
उसके कपड़े ऊंट के रोम के बने थे और अपनी कमर में चमड़े का कटिबन्ध बाँधे हुए था। उसका भोजन टिड्डियाँ और वनमधु था। – स्लाइड 2
3
यूहन्ना ने प्रचार किया, ‘मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।’ – स्लाइड 3
4
यहूदिया के सब जगह के लोग और यरदन नदी के आस के लोग जंगल से होते हुए उसका प्रचार सुनने के लिए गए। – स्लाइड 4
5
उन्होंने अपने अपने पापों को माना और यरदन नदी में यूहन्ना के द्वारा बपतिस्मा लिया। – स्लाइड 5
6
यूहन्ना 1:19-28
याजकों और लेवियों को यूहन्ना से यह प्रश्न पूछने के लिए भेजा क्या वह एलिय्याह होने का दावा करता है या भविष्यद्वक्ता होने का। – स्लाइड 6
7
यूहन्ना ने कहा कि वह एलिय्याह या भविष्यद्वक्ता नहीं है लेकिन जैसा यशायाह ने कहा था कि एक जन परमेश्वर का मार्ग तैयार करेगा। – स्लाइड 7
8
यूहन्ना ने स्पष्ट किया वह किसी के लिए मार्ग तैयार कर रहा है जो उनके बीच में रहता है। वह इस योग्य नहीं कि इस मनुष्य के जूती के बंध भी खोल सके। – स्लाइड 8
9
यूहन्ना ने घोषणा की कि वह तो जल से बपतिस्मा देता है परन्तु जो उसके बाद आने वाला है वह पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा। – स्लाइड 9
10
लूका 3: 7-19
यूहन्ना ने फरीसियों और सदूकियों को चेतावनी दी कि वह जो कहते हैं उस पर पर उन्हें जीना चाहिए और जो वह प्रचार करते है उसका अभ्यास करना चाहिए। – स्लाइड 10
11
उसने उन्हें चेतावनी दी कि परमेश्वर पत्थरों में से भी सन्तान उत्पन्न कर सकता है, यह दावा करना कि वे अब्राहम की सन्तान हैं उनके परमेश्वर के प्रति अपने जीवन को सही रीति से जीने का प्रमाण नहीं है। – स्लाइड 11
12
यूहन्ना ने प्रचार किया कि वह पेड़ जो अच्छा फल नहीं लाता वह काटा जाएगा और आग में झोंका जाता है। – स्लाइड 12
13
उसने कहा जिनके पास दो कुरते हों वह उसके साथ जिसके पास नहीं है बाँट लें। और जिसके पास बुहतायत का भोजन हो वह भूखे लोगों के साथ बांटे। – स्लाइड 13
14
महसूल लेनेवाले भी अपने पापों माफी के लिए और बपतिस्मा लेने आए। उसने उनसे कहा कि वे और धन न जमा करें जैसा कि वे करते हैं। – स्लाइड 14
15
सिपाही भी पापों का प्रायश्चित  करने के लिए इछुक थे, उसने उनसे कहा कि किसी से बलपूर्वक धन न लेना और लोगों पर झूठा दोष न लगाना। – स्लाइड 15
16
मत्ती 3: 13-17,
मरकुस 1: 9-11, लूका 3:21-22,
यूहन्ना 1:29-34.
दूसरे दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते देखा और उसके बारे बताया कि यह परमेश्वर का मेम्ना है जो जगत का पाप उठा ले जाता है – जिस के लिए रास्ता तैयार किया जाता है। – स्लाइड 16
17
जब यीशु बपतिस्मा लेने के लिए आया, यूहन्ना ने कहा कि वह यीशु को बपतिस्मा नहीं दे सकता परन्तु यीशु को उसे बपतिस्मा देना चाहिए। – स्लाइड 17
18
यीशु ने उससे कहा अब इसी प्रकार होने दे। – स्लाइड 18
19
जैसे ही यीशु पानी से बाहर आया प्रभु का आत्मा कबूतर के समान उस पर उतरा। – स्लाइड 19
20
एक आकाशवाणी हुई, ‘तू मेरा पुत्र है जिससे मैं प्रेम करता हूँ। मैं तुझसे बहुत प्रसन्न हूँ।’ – स्लाइड 20
21
स्लाइड 21