हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु से कर चुकाने पर प्रश्न

मंदिर में यीशु से कर चुकाने के बारे में पूछताछ की जाती है।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
फसह के पर्व के दौरान यीश प्रतिदिन मंदिर के आंगन मे बैठकर शिक्षा दिया करता था। – स्लाइड 1
2
जो यीशु कहता उसे भीड़ ध्यान से सुनती थी। – स्लाइड 2
3
यीशु की बढ़ती लोकप्रियता से मुख्य याजक चौकन्ने हो गए थे और उसे पकड़कर मार डालने की योजनाएं बना रहे थे। – स्लाइड 3
4
हेरोदेस के कुछ समर्थ फरीसियों ने यीशु को चालाकी से फंसाने की योजना बनाया और यीशु के पास आए ताकि वह ऐसा कुछ कहे जो रोमियो को उदास करे और वे उसे मृत्युदंड दें। उन्होंने सुननेवालो की भीड़ में अपने जासूसों को भेजा, ताकि वे यीशु से एक प्रश्न पूछ सकें। – स्लाइड 4
5
जासूस यीशु के पास आकर बोले, ‘गुरू हमें पता है कि आप हमेशा सच ही बोलते हैं। आप सत्य की शिक्षा देते और परमेश्वर का मार्ग सिखाते हैं।’ कैसर को कर देना उचित है कि नहीं? – स्लाइड 5
6
जो लोग सुन रहे थे वे जानत थे कि ये यीशु को फंसाने का प्रयास था। यदि वह कहता कि कैसर को कर देना उचित है तो वह भीड़ में अपनी लोकप्रियता खो देता क्योंकि वे रोमियों को कर देने की वजह से उनसे घृणा करते थे। – स्लाइड 6
7
अगर यीशु कहता कि कैसर को कर चुकाना उचित नहीं तब रोमी यीशु को विद्रोही के रूप में बंधी बना लेते और उसे मार डालते। – स्लाइड 7
8
यीशु जानता था कि ये जासूस उसे चाल में फसाने की कोशिश कर रहे हैं। यीशु ने उत्तर दिया, ‘मुझे एक दीनार का सिक्का दिखाओ।’ – स्लाइड 8
9
भीड़ सिक्के को देखने लगी। – स्लाइड 9
10
यीशु ने पूछा, ‘तुम्हें इस पर किसका चित्र दिखता है?’ उन्होंने कहा ‘कैसर का।’ – स्लाइड 10
11
यीशु ने कहा, ‘तो जो कैसर का है उसे कैसर को दो’ ‘और जो परमेश्वर का है उसे परमेश्वर को दो।’ – स्लाइड 11
12
जो उसे सुन रहे थे वह उसके उत्तर से आश्चर्यचकित हुए। हेरोदेस के समर्थक और फरीसी यीशु को फसाने में असफल हो चुके थे इसलिए वे हताश थे, लेकिन वे उसे मरवा डालने के लिए मार्ग खोजने लगे। – स्लाइड 12
13
स्लाइड 13