हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु ने पतरस से प्रश्न किया

यीशु ने पतरस से उसके प्रति उसके प्रेम के बारे में तीन बार पूछा।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
यीशु के जी उठने के बाद एक प्रातः गलील की झील के किनारे वह अपने कुछ चेलों के सामने प्रगट हुआ। जब उन्होंने भोजन कर लिया, यीशु शमौन पतरस से बोला। – स्लाइड 1
2
यीशु ने पूछा ‘शमौन यूहन्ना के पुत्र, क्या तू इन सब से बढकर मुझ से प्रेम रखता है?’ – स्लाइड 2
3
पतरस ने कहा, ‘हाँ, प्रभु,’ ‘तू तो जानता है कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।’ यीशु ने कहा, मेरे मेमनों को चरा।’ – स्लाइड 3
4
दूसरी बार यीशु ने कहा, ‘शमौन यूहन्ना के पुत्र, क्या तू मुझ से प्रेम रखता है?’ – स्लाइड 4
5
पतरस ने उत्तर दिया, ‘हाँ, प्रभु, तू तो जानता है कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।’ यीशु ने कहा, ‘मेरी भेड़ो की रखवाली कर।’ – स्लाइड 5
6
यीशु ने तीसरी बार भी उससे वही प्रश्न किया, ‘शमौन यूहन्ना के पुत्र, क्या तू मुझ से प्रेम रखता है?’ – स्लाइड 6
7
पतरस को कष्ट हुआ कि यीशु ने उससे तीसरी बार ऐसा कहा, ‘क्या तू मुझ से प्रेम करता है? उसने कहा, ‘प्रभु, तू तो सब कुछ जनता है; तू यह जानता है कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।’ – स्लाइड 7
8
यीशु ने कहा, मेरी भेड़ों को चरा। जब तू जवान था तू अपनी कमर खुद कसता और जहाँ चाहता था वहाँ चला जाता था; परन्तु जब तू बूढ़ा होगा तो अपने हाथों को फैलाएगा, और कोई दूसरा तेरी कमर बांधेगा और तुझे वहाँ ले जाएगा जहाँ तू न जाना चाहेगा यीशु बता रहा था कि पतरस किस तरह से परमेश्वर की महिमा को के लिए मरेगा। – स्लाइड 8
9
तब यीशु ने पतरस से कहा, ‘मेरे पीछे हो ले!’ – स्लाइड 9
10
पतरस ने पूछा कि यूहन्ना के साथ क्या होगा यीशु ने उत्तर दिया, ‘यदि मैं चाहूँ कि मेरे आने तक वह जीवित रहे, तो तुझे इससे क्या? – स्लाइड 10
11
यीशु ने पतरस से कहा, ‘मेरे पीछे होले।’ यीशु ने और भी ऐसे काम किए। यदि वे एक एक करके लिखे जाते, तो पूरे संसार में भी उन पुस्तकों के लिए जो लिखी जातीं, समाने की जगह न होती। – स्लाइड 11
12
स्लाइड 12