हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु गलील में चेलों को दिखाई देता है

पुनर्जीवित यीशु गलील में अपने शिष्यों को दिखाई देते हैं।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
शमौन पतरस, थोमा, नतनएल, याकूब और यूहन्ना और दो दूसरे चेले, गलील की झील पर थे। – स्लाइड 1
2
शमौन पतरस ने उन्हें कहा, ‘मैं’ मछली पकड़ने जा रहा हूँ।’ उन्होंने उससे कहा, ‘हम’ भी तेरे साथ चलेंगे। उन्होंने पूरी रात मछलियाँ पकड़ी पर कुछ नहीं मिला। – स्लाइड 2
3
भोर होते ही, यीशु किनारे पर आ खड़ा हुआ परन्तु चेलों को पता नहीं चला कि वह यीशु है। – स्लाइड 3
4
यीशु ने उन्हें पुकारा, ‘मित्रों, क्या तुमने कोई मछली नहीं पकड़ी? उन्होंने उत्तर दिया, ‘नहीं।’ – स्लाइड 4
5
यीशु ने कहा, ‘अपना जाल नाव की दाहिनी ओर डालो और तुम्हे कुछ मिलेगा।’ – स्लाइड 5
6
उन्होंने आज्ञा का पालन किया और उन्होंने नाव के दूसरी ओर जाल को डाला। – स्लाइड 6
7
जब उन्होंने ऐसा किया, बड़ी संख्या में मछली होने के कारण वह जाल को खींच नहीं पाए। – स्लाइड 7
8
यूहन्ना ने पतरस से कहा, ‘यह तो प्रभु है!  तुरंत, शमौन पतरस अपनी कमर पर अंगरखा बांध कर, पानी में कूद पड़ा और किनारे पर तैरने लगा। – स्लाइड 8
9
दूसरे चेले नाव में मछली से भरे हुए जाल को रस्सी से खींचते हुए उसके पीछे आए।  वह किनारे से केवल सौ हाथ (100 मी.) की दूरी पर थे। – स्लाइड 9
10
जब वे उतरे, उन्होंने उस पर मछली के साथ कोयले की आग को जलते हुए देखा, और थोड़ी रोटी देखी। – स्लाइड 10
11
यीशु ने कहा, ‘जो मछलियाँ तुमने अभी पकड़ी हैं उनमें से कुछ लाओ।’ तब शमौन पतरस नाव में वापस चढ़ा और जाल को खीचता हुआ किनारे तक लाया। – स्लाइड 11
12
वह 153 बड़ी मछलियों से भरा हुआ था, लेकिन जाल नहीं फटा। – स्लाइड 12
13
यीशु ने कहा, ‘आओ और भोजन करो।’ चेलों में से किसी में भी साहस नहीं हुआ कि उससे पूछें कि, ‘तू कौन है?’ वह जानते थे कि वह प्रभु ही है <br/> . – स्लाइड 13
14
यीशु आया, रोटी ली और उन्हें दी और वैसा ही मछली के साथ भी किया । मृतकों में से जी उठने के बाद यह अब तीसरी बार था जब यीशु अपने चेलों के सामने प्रगट हुआ। – स्लाइड 14
15
स्लाइड 15