हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु का चेलों के पैर धोना

पतरस ने यीशु के पैर धोने का विरोध किया।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
जिस दिन शाम को फसह का पर्व मनाया जाना था, यीशु और उसके चेले ऊपरी कोठरी में चले गए जो उनके लिए तैयार की गई थी। यीशु जान गया था कि वह घड़ी आ पहुँची है कि वह जगत को छोड़कर अपने पिता के पास स्वर्ग में जाए। – स्लाइड 1
2
भोजन चल रहा था और शैतान ने पहले ही यीशु को धोखा देने के लिए यहूदा को उकसा दिया था। – स्लाइड 2
3
यीशु उठा, अपने ऊपरी कपड़े उतार दिए, और अँगोछा लेकर अपनी कमर बाँधी। – स्लाइड 3
4
फिर उसने एक बरतन में पानी भरा और अपने चेलों के पाँव धोने लगा। – स्लाइड 4
5
वह अपनी कमर पर बंधे तौलिये से उन्हें पोछने लगा। – स्लाइड 5
6
जब शमौन पतरस की बारी आयी, उसने पूछा, ‘हे प्रभु, क्या तू मेरे पाँव धोने वाला है?’ – स्लाइड 6
7
यीशु ने उत्तर दिया, ‘तू नहीं समझता मैं क्या कर रहा हूँ, परन्तु बाद में तू समझेगा।’ <br/> .’ – स्लाइड 7
8
पतरस ने विरोध किया, ‘नहीं, तू मेरे पाँव कभी न धोने पाएगा।’ – स्लाइड 8
9
यीशु ने उत्तर दिया, ‘अगर मैं तेरे पांव न धोऊँ, तो तेरा मेरे साथ कोई भाग नहीं।’ – स्लाइड 9
10
शिमौन पतरस ने उससे कहा, ‘हे प्रभु, तो केवल मेरे पाँव ही नहीं परन्तु मेरे हाथ और सिर भी धो दे।’ – स्लाइड 10
11
जब यीशु ने पाँव धोना समाप्त कर लिया, उसने अपना ऊपरी वस्त्र पहन लिया और मेज पर वापस लौट गया। – स्लाइड 11
12
‘क्या तुम समझते हो मैंने तुम्हारे साथ क्या किया?’ यीशु ने पूछा। ‘मैंने तुम्हारे सामने एक उदाहरण रखा है ताकि तुम भी ऐसा ही करो। कोई दास अपने स्वामी से बढ़कर नहीं, न भेजा हुआ अपने भेजने वाले से।’ – स्लाइड 12
13
स्लाइड 13