हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यीशु अपने पहले शिष्यों को बुलाते हैं

अन्द्रियास, पतरस, याकूब और यहुन्ना, लोगों के मछुआरे बन जाते हैं।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
एक दिन, यीशु गलील के किनारे खड़ा था, उस से परमेश्वर का वचन सुनने के लिए भीड़ इकठा हुई। बहुत लोग उसे सुनना चाहते थे कि वह क्या कहता है वे किनारे तक उसके और पास आ गए। – स्लाइड 1
2
झील के किनारे, दो नावें लगी हुई थीं, मछवारे नावों को छोड़ कर अपने अपने जाल को धो रहे थे। यीशु उनमें से एक नाव में चढ गया जो नाव शमौन(पतरस) की थी और किनारे से थोड़ा दूर उस नाव को खड़ा करने के लिए कहा। – स्लाइड 2
3
तब यीशु नाव पर बैठ गया और वहीं से लोगों को प्रचार करने लगा। – स्लाइड 3
4
जब यीशु ने उपदेश देना समाप्त किया तब उसने शमौन से कहा, ‘गहिरे में ले चलो और मछलियां पकड़ने के लिए अपने जाल डालो।’ – स्लाइड 4
5
शमौन ने उत्तर दिया, हे स्वामी, हमने सारी रात मेहनत की और कुछ न पकड़ा, पर क्योंकि तू कहता है तो मैं जाल डालूंगा।’ – स्लाइड 5
6
पतरस ने अपना जाल डाला और उसे आश्चर्य हुआ कि उसने बड़ी संख्या में मछलिया पकड़ ली यहाँ तक कि उनके जाल फटने लगे। – स्लाइड 6
7
तब उन्होंने जब्दी के पुत्र याकूब और यूहन्ना, अपने दो साथियों को जो दूसरी नाव में सवार थे उनको संकेत किया, कि वे आकर उनकी मदद करें। – स्लाइड 7
8
याकूब और यूहन्ना उनकी सहयता के लिए पहुचे और उन्होंने दोनों नावे पूरी तरह से भर ली कि नावे डूबने लगी। – स्लाइड 8
9
तब यह देखकर शमौन पतरस यीशु के पैरों में गिर पड़ा और कहा कि ‘हे प्रभु, मुझ से दूर चला जा क्योंकि मैं पापी मनुष्य हूँ।’ – स्लाइड 9
10
वे और उसके सभी साथी इतनी मछलीयों के पकडे जाने पर आश्चर्यचकित थे। – स्लाइड 10
11
फिर यीशु ने शमौन से कहा, ‘मत डर। – स्लाइड 11
12
तब मछुवारे अपनी भरी हुई नावों को किनारे पर लगाने के लिए वापस ले आए। – स्लाइड 12
13
अपनी नावों को किनारे पर बाँधने के बाद, सब कुछ छोड़ कर वे यीशु के पीछे हो लिए। – स्लाइड 13
14
अब से वह यीशु के पीछे चलने वाले और ‘लोगों को पकड़ने’ वाले बन गये। – स्लाइड 14
15
स्लाइड 15