हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

क्रिसमस की कहानी : स्वर्गदूतों द्वारा चरवाहों को यीशु मसीह के जन्म का संदेश

स्वर्गदूत बेथलहम के पास चरवाहों को यीशु के जन्म के बारे में बताते हैं।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
बैतलहम के आस पास के मैदानों में.... – स्लाइड 1
2
....वहाँ चरवाहे अपने झुंड पर पहरा दे रहे थे। – स्लाइड 2
3
एकाएक परमेश्वर का स्वर्गदूत उनके सामने आ खड़ा हुआ और परमेश्वर का तेज उनके चारों ओर चमका। – स्लाइड 3
4
वे डर गए। स्वर्गदूत ने उनसे कहा ‘डरो मत।’ ‘मेरे पास सुसमाचार है जो सब लोगों में बहुत हर्ष ले आएगा। – स्लाइड 4
5
आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिए एक उद्धारकर्ता जन्मा है, वही मसीह प्रभु है। – स्लाइड 5
6
तुम उस बालक को कपड़े में लिपटा हुआ और चरनी में लेटा हुआ पाओगे।’ – स्लाइड 6
7
एकाएक स्वर्गदूतों का बड़ा दल परमेश्वर की स्तुति करते हुए और यह कहते दिखाई दिया। ‘आकाश में परमेश्वर की महिमा हो, और पृथ्वी पर उन मनुष्यों में शांति हो जिनसे वह प्रसन्न रहता है।’ – स्लाइड 7
8
जब स्वर्गदूत चले गए, तब चरवाहों ने एक दूसरे से कहा, ‘आओ’ बैतलहम चलकर जो बात हुई है उसे देखें।’ – स्लाइड 8
9
वे बैतलहम चल पड़े... – स्लाइड 9
10
... और उन्हें वह अस्तबल मिला, जहाँ मरियम और यूसुफ ठहरे हुए थे... – स्लाइड 10
11
... और वह नया जन्मा बालक भी, जिसके विषय में स्वर्गदूतो ने उनसे कहा था। – स्लाइड 11
12
उन्होंने मरियम और यूसुफ को वह सब बताया जो स्वर्गदूतों ने उनसे कहा था... – स्लाइड 12
13
...और वे उस उद्धारकर्ता, मसीह प्रभु की महिमा करने लगे जिसे संसार में भेजा गया था। – स्लाइड 13
14
जब चरवाहों ने बालक यीशु को देखा तो वे सब लोगों को बताने के लिए निकल पड़े। – स्लाइड 14
15
जैसा कि स्वर्गदूतों ने उन्हें बताया था। हर कोई गड़रियों की बाते सुनकर हैरान हुआ। – स्लाइड 15
16
और मरियम उन बहुमूल्य बातों पर सोच विचार करने लगी जो चरवाहों ने उस से कही थीं। – स्लाइड 16
17
स्लाइड 17