हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

क्रिसमस की कहानी: ज्योतिषियों द्वारा यीशु की महिमा

क्रिसमस की कहानी: ज्योतिषियों द्वारा यीशु की आराधना।
सर्वाधिकार सुरक्षित
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगव्यावसायिक उपयोग निषिद्ध व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कृतियाँ निषिद्ध व्युत्पन्न कृतियाँA.I. रूपांतरण निषिद्ध A.I. रूपांतरण
1
पूर्व में ज्योतिषियों ने आसमान में एक नया और बहुत चमकता हुआ तारा देखा। उनके लिए वह तारा एक नये जन्मे राजा का चिन्ह था। वे तारे की दिशा में उसके लिए उपहार लेकर चल पड़े। – स्लाइड 1
2
उन्होंने रात में तारे के पीछे यात्रा की और दिन में विश्राम किया। – स्लाइड 2
3
यह एक लंबी यात्रा थी जिसमें कई सप्ताह लग जाते थे। – स्लाइड 3
4
जब तारा उन्हें इस्राएल की भूमि पर ले गया तो वे यरूशलेम की ओर चल पड़े जहाँ हेरोदेस महान शासक था। – स्लाइड 4
5
ज्योतिषी जो अपने देश में सारे महत्वपूर्ण निर्णय लेते थे, हेरोदेस के महल में गए। – स्लाइड 5
6
ज्योतिषियों ने पूछा, 'वह कहाँ है जिसका जन्म यहूदियों के राजा के रूप में हुआ है?' हमने उसका तारा देखा जब वह उदय हुआ और हम उसकी आराधना करने आए हैं।' – स्लाइड 6
7
नवजात राजा की बात सुनकर हेरोदेस घबरा गया। (ऐतिहासिक नोट: हेरोदेस पहले पूर्व से पार्थियन लोगों के साथ लड़ाई में हार गया था और वह नहीं चाहता था कि वे एक नए राजा का समर्थन करें)। – स्लाइड 7
8
हेरोदेस ने महायाजकों और शास्त्रियों को बुलवाया और पूछा कि मसीहा कहाँ पैदा होना चाहिए। उन्होंने भविष्यवक्ताओं के पुराने खर्रे निकाले। – स्लाइड 8
9
उन्होंने उत्तर दिया, 'यहूदिया में बेतलेहेम में,' 'भविष्यवक्ता मीका ने लिखा है: 'लेकिन तुम, बेतलेहेम, यहूदा देश में, किसी भी तरह से यहूदा के शासकों में सबसे कम नहीं हो, क्योंकि तुझ में से एक अधिपति निकलेगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल की अगुवाई करेगा।’ – स्लाइड 9
10
हेरोदेस ने ज्योतिषियों को गुप्त रूप से यह पता लगाने के लिए बुलाया कि तारा पहली बार कब प्रकट हुआ था। फिर उसने उन्हें बेतलेहेम भेज दिया। 'जाओ और बच्चे की तलाश करो,' उसने उन्हें आदेश दिया। 'जैसे ही तुम उसे पाओ, मुझे सूचना देना, ताकि मैं भी जाकर उसकी आराधना कर सकूँ।' – स्लाइड 10
11
ज्योतिषियों ने बेथलहम की ओर तारे का अनुसरण किया। – स्लाइड 11
12
तारा वहाँ आकर ठहर गया जहाँ यूसुफ और मरियम ठहरे हुए थे – स्लाइड 12
13
वे उस घर में पहुच गए और उन्होंने मरियम और बालक यीशु को देखा और घुटनों के बल झुककर उसे प्रणाम किया – स्लाइड 13
14
उन्होंने अपने अपने थैलो को खोला और उसे उपहार भेट चढ़ाए सोना... – स्लाइड 14
15
लोबान... – स्लाइड 15
16
... और गंन्धरस – स्लाइड 16
17
परमेश्वर ने उन्हें स्वप्न में यह चेतावनी दि कि हेरोदेस राजा के पास फिर न जाना क्योकि वह राजा बालक यीशु को मरवा डालने की योजना बना रहा है – स्लाइड 17
18
तब वे दूसरे मार्ग से होकर वापस चले गए, वे यरूशलेम से होते हुए नही गए – स्लाइड 18
19
तब यहोवा के एक दूत ने स्वप्न में यूसुफ को चेतावनी दी। 'उठ, बालक और उसकी माता को मिस्र ले जा, और जब तक मैं तुझ से न कहूं, तब तक वहीं रहना। हेरोदेस शिशु यीशु को मारने की योजना बना रहा है।' – स्लाइड 19
20
यूसुफ तुरन्त उठा और वे मिस्र और सुरक्षा की ओर चल दिए। (कई वर्ष पहले परमेश्वर ने भविष्यद्वक्ता होशे से कहा था कि उसका पुत्र मिस्र में होगा और उस देश से वापस बुलाया जाएगा)। – स्लाइड 20
21
स्लाइड 21