हम सामान्य आगंतुक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं लेकिन व्यक्तिगत जानकारी नहीं। गोपनीयता नीति

यूसुफ का गुलाम के रूप में बेचा जाना

यूसुफ को दास के रूप में बेचा जाता है और याकूब को धोखा दिया जाता है।
योगदानकर्ता फ्री बाइबिल इमेजेस
CC BY-SA
पर्सनल और टीचिंग इस्तेमाल की इजाज़त है व्यक्तिगत एवं शिक्षण उपयोगवाणिज्यिक उपयोग की अनुमति व्यावसायिक उपयोगव्युत्पन्न कार्यों की अनुमति है व्युत्पन्न कृतियाँA.I. अनुकूलन की अनुमति A.I. रूपांतरण
1
उत्पत्ति 37:12-14
याकूब यूसुफ को उसके भाईयों को ढूँढने के लिए भेजा, वे शकेम में भेड़-बकरियाँ चरा रहे थे, और वापस आ कर बताऐ कि वह कैसे हैं। – स्लाइड 1
2
यूसुफ शकेम के लिए उत्तर की लंबी यात्रा करता है। – स्लाइड 2
3
यह नक्शा उस सबसे अधिक संभावित मार्ग को दिखता है जो यूसुफ ने अपने भाईयों को खोजने के लिए लिया होगा। – स्लाइड 3
4
उत्पत्ति 37:15-17
जब यूसुफ शकेम पहुँचा तो उसने चराई वाली भूमि को ढूँढा परन्तु उसके भाई नहीं मिले। एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसने उन्हें यह कहते सुना कि वे दोतान की तरफ नया चारा ढूँढने जा रहे हैं। – स्लाइड 4
5
यह नक्शा दोतान के स्थान को दिखाता है, यह नक्शा उत्तर की ओर करीब 10 मीलों (16 किलोमीटर) की यात्रा को भी दर्शाता है। – स्लाइड 5
6
उत्पत्ति 37:18-19
उसके जलन रखने वाले भाईयों ने उसे आते देखा और उसे मारने का षड्यंत्र रचा, और कहा कि हम उसे मारकर उसके शरीर को एक कुएं में फेंक देंगे, फिर बोलेंगे कि एक जंगली जानवर ने उसे मार डाला। – स्लाइड 6
7
उत्पत्ति 37:21-22
रुबेन ने विरोध किया और यूसुफ को न मारने और उसका लहू न बहाने के लिए कहा। – स्लाइड 7
8
वह सुझाव देता है कि वे उसके प्राणों को बख्श दें औरपरन्तु उसे एक तालाब में डाल दें। (वह बाद में चुपके से यूसुफ को उस कुएं से निकालने की योजना बना रहा था)। – स्लाइड 8
9
उत्पत्ति 37:23-24
यूसुफ के भाईयों ने उसे पकड़ा और उसका कीमती अंगरखा उतार लिया। – स्लाइड 9
10
फिर उसे एक गहरेकुएं में डाल दिया। – स्लाइड 10
11
वह कुआँ सुखा था और उसमें कोई पानी न था। – स्लाइड 11
12
उत्पत्ति 37:26-28
जैसे ही वे भाई खा रहें थे तो वे गिलाद से कुछ ईश्माएली व्यापारियों को आता हुआ देखते हैं। उनके ऊँट मसालों, बलसान और गंधरस से लदे हैं जो वे मिस्र की और ले जा रहें हैं। इस समय रुबेन अपने भाईयों के साथ नहीं है। – स्लाइड 12
13
यहूदा यूसुफ को ईश्माएली व्यापारियों को बेचने का सुझाव प्रस्तुत करता है। सब भाई इस योजना पर सहमती देते हैं और यूसुफ को चाँदी के 20 टुकड़ों में बेच देते हैं। – स्लाइड 13
14
उत्पत्ति 37:29-30
रुबेन वापस लौटता है और यूसुफ को गायब पाता है। जब उसे पता चला कि क्या हुआ, डरकर कि उसपर सारा दोष लगाया जाएगा उसने दुखी होकर अपने कपड़े फाड़ लिए। – स्लाइड 14
15
उत्पत्ति 37:36
यूसुफ को ईश्माएली व्यापारियों के द्वारा… – स्लाइड 15
16
... मिस्र की एक लंबी यात्रा पर दक्षिण ले जाया गया। – स्लाइड 16
17
यह नक्शा मिस्र के उस सबसे अधिक सम्भावित मार्ग को दिखाता है जिस पर युसूफ को विवश करके ले जाया गया । – स्लाइड 17
18
मिस्र में यूसुफ को गुलाम बाज़ार में ले जाया गया। – स्लाइड 18
19
पोतीपर, जो कि अंगरक्षकों के प्रधान के रूप में फ़िरोन के लिए काम करता था, बाज़ार में एक गुलाम की खोज कर रहा था। – स्लाइड 19
20
पोतीपर ने यूसुफ के लिए बोली लगाई और उसे ईश्माएली व्यापारियों से खरीद लिया। – स्लाइड 20
21
उत्पत्ति 37:32-35
इस बीच यूसुफ के भाई उसके लापता होने की बात को समझाने के लिए एक कुटिल योजना के साथ सामने आये। उन्होंने एक बकरा मारा और यूसुफ के कीमती अंगरखे को उसके लहू में डूबा दिया। – स्लाइड 21
22
वे उस लहू में रंगे अंगरखे को दिखाने के लिए याकूब के पास लौटे। यूसुफ ने यह मान लिया कि निश्चय ही यूसुफ को जंगली जानवरों ने फाड़ डाला है। – स्लाइड 22
23
याकूब ने अपने कपड़े फाड़े, टाट ओढ़ी, और ज़ोरों से रोने लगा। वह अपने ही दुख में पड़ा रहा और उसे कोई शांत नहीं कर सका। उसने बोला कि वह अपनी पूरी ज़िन्दगी यूसुफ के लिए शौक मनाता रहेगा। – स्लाइड 23
24
स्लाइड 24